FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। स्पेन की इस जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे, जिन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में विजयी गोल दागा।

Advertisement

मिकेल मेरिनो ने इस गोल के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मेरिनो ने इससे पहले राउंड ऑफ 16 मैच में पुर्तगाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी बतौर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी विजयी गोल किया था। वहीं, बेल्जियम के खिलाफ भी उन्होंने यही कारनामा दोहराया। मेरिनो एक विश्व कप के दो नॉकआउट मैचों में सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह स्पेन के लिए फीफा वर्ल्ड कप में 80 मिनट के बाद दो मुकाबलों में विजयी गोल दागने वाले भी पहले खिलाड़ी बने हैं।

Advertisement

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। स्पेन की इस जीत के नायक मिकेल मेरिनो रहे, जिन्होंने सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैच के 88वें मिनट में विजयी गोल दागा।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, बेल्जियम ने पहले हाफ में ही स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। 42वें मिनट में बेल्जियम के लिए चार्ल्स डी केटेलेयर ने मैच का पहला गोल किया। उन्होंने टिमोथी कास्टेग्ने के जबरदस्त क्रॉस पर हेडर की मदद से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। 85 मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मुकाबला अतिरिक्त समय में जाता हुआ दिख रहा था। हालांकि, 86वें मिनट में स्पेन के कोच ने मिकेल मेरिनो को मैदान पर उतारा और उन्होंने दो मिनट बाद ही गोल करते हुए स्पेन को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया। सेमीफाइनल में स्पेन की भिड़ंत अब मंगलवार को फ्रांस से होगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार