इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है।

Advertisement

इंटर मियामी के डिफेंडर गोंजालो लुजा, माइकल और कप्तान लियोनेल मेसी द्वारा किए गए गोल ने इंटर मियामी की जीत में अहम योगदान दिया। इंटर मियामी ने मैच के चौथे मिनट में ही बढ़त बनाई। टीम की तरफ से पहला गोल गोंजालो लुजान ने किया। टेलास्को जोस सेगोविया द्वारा किए गए प्रयास के विफल रहने के बाद लुजान ने रिबाउंड का फायदा उठाते हुए इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि, न्यूयॉर्क सिटी एफसी ने जोरदार वापसी की और मैच के 17वें मिनट में निकोलस फर्नांडीज के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद मेसी ने गोल करने के दो मौके बनाए, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। पहले हाफ के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।

Advertisement

इंटर मियामी सीएफ ने अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 3-2 से हराया। एमएलएस रेगुलर सीजन में यह इंटर मियामी की लगातार चौथी जीत है।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूयॉर्क सिटी की तरफ से मुकाबले के 90वें मिनट में टैलेस मैग्नो ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन अयाला ने उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद सेंट क्लेयर ने स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में एडेन ओ'नील के हेडर को बचाया। न्यूयॉर्क सिटी आखिरकार 2-3 का स्कोरलाइन नहीं बदल सकी और इंटर मियामी ने यांकी स्टेडियम में 3 प्वाइंट्स अर्जित किए। इंटर मियामी इस सीजन का अपना पहला घरेलू मैच 4 अप्रैल को ऑस्टिन एफसी की मेजबानी में खेलेगा, जो नु स्टेडियम में ऐतिहासिक उद्घाटन मैच होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार