MP Medical Education Minister: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। राज्य के खेल व युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

देश में 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है। यह हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। पूरे देश में कार्यक्रम होते हैं। मंत्री सारंग ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक खेल गतिविधियां आयोजित की करेंगे।

Advertisement

पूरा प्रदेश खेलमय हो, हर वर्ग खेल से जुड़े, और खेल हमारी दिनचर्या का अंग बने, इस उद्देश्य से पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल के आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन अलग-अलग स्तर पर होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मिलित होंगे।

बताया गया है कि प्रदेश के 313 ब्लॉक में खेल गतिविधियां आयोजित होंगी, और प्रदेश के महानगर के हर वार्ड में भी खेल गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के लिए भी खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।

पूरा प्रदेश खेलमय हो, हर वर्ग खेल से जुड़े, और खेल हमारी दिनचर्या का अंग बने, इस उद्देश्य से पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल के आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन अलग-अलग स्तर पर होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मिलित होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीन दिन के इस कार्यक्रम में हर वर्ग से आहवान किया जा रहा है कि वे इन आयोजनों के साथ खेल से जुड़ें ताकि अपने स्वास्थ्य को चुस्त दुरुस्त करें, साथ ही स्वस्थ समाज के संकल्प को दोहराएं। इस आयोजन के दौरान 30 अगस्त को विचारपुर और सरदारपुर गांव की टीमों के बीच फुटबॉल मैच होगा। बताया गया है कि खेल एवं युवक कल्याण विभाग के साथ विभिन्न विभाग जिनमें स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा शामिल हैं, सभी मिलकर खेल दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों में अपनी हिस्सेदारी निभाने की तैयारी कर रहे हैं। आयोजन स्थलों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार