जब बारिश रूकी और गुजरात टाइटंस (जीटी) को छह गेंद में 15 रन की जरूरत थी और मुंबई इंडियंस (एमआई) के पास गेंदबाजी के कुछ विकल्‍प बाकी थे। दीपक चाहर ने केवल दो ओवर किए थे और हार्दिक पांड्या ने केवल एक ओवर किया था। स्पिनर कर्ण शर्मा और विल जैक्‍स ने कुल मिलाकर तीन ओवर किए थे। तो यहां पर तेज गेंदबाज की जरूरत थी और चाहर और हार्दिक में से किसी एक को चुना जाना था, जहां पर एमआई ने चाहर को चुना। एमआई के प्रमुख कोच माहेला जयवर्धने ने मैच के बाद समझाया कि चाहर उनके मुख्‍य गेंदबाज हैं, लेकिन कैटी मार्टिन ने कहा कि किसी भी परिस्‍थि‍ति में आप चाहते हो कि आपका कप्‍तान आगे आए।

Advertisement

लेकिन एमआई जब आखिरी ओवर करने मैदान में उतरी भी नहीं थी, चाहर को गेंद थमाने का निर्णय ले लिया गया था। उस मैच में जो बारिश के कारण बुधवार में जाकर खत्म हुआ। चौका और छक्‍का लगा, नो बॉल हुई और जीटी आखिरी गेंद पर मैच जीत गई।

Advertisement

जयवर्धने ने मैच के बाद पत्रकार वार्ता में कहा, "जब जसप्रीत बुमराह नहीं थे तो दीपक ने हमारे लिए अच्‍छा काम किया था। वह अच्‍छा था और हमारा मुख्‍य गेंदबाज था। आपके लिए यह सवाल करना आसान हो सकता है और मेरे लिए कहना, 'हां, हार्दिक हो सकते थे'। अगर हार्दिक पर तीन छक्‍के पड़ जाते तो आप ही कहते कि क्‍यों दीपक को गेंद नहीं थमाई। मैं उस ओर जाना नहीं चाहता।"

उन्‍होंने कहा, "पूरे मैच में जब हमें आक्रमण करना था तो हमने गेंद से कई अच्‍छे निर्णय लिए। दीपक कुछ गेंद में चूक गए और उन्‍होंने अच्‍छे शॉट लगाए, हमने नो बॉल भी कर दी लेकिन तब भी हम मैच को आखिरी गेंद तक लेकर गए।''

"हार के पीछे यह निर्णय नहीं था, यह क्रियान्वयन था। यहीं पर हम मैच हार गए। मेरी सोच यह है कि हम मैच तब हार गए जब हमारा मैच पर नियंत्रण था और यह निराशाजनक था।"

ईएसपीएन क्रिकइंफो टाइम आउट शो पर मार्टिन ने सवाल किया कि हार्दिक क्‍यों नहीं, " वह आमतौर पर महत्वपूर्ण ओवर फेंकता है। और मुझे पता है कि उसने पहले भी कुछ ओवर फेंके हैं। लेकिन हां, आप हमेशा चाहते हैं कि आपका कप्तान आगे आए।" हार्दिक ने केवल एक ओवर किया था जिसमें 18 रन आए, जहां उन्‍होंने तीन वाइड और दो नो बॉल की।

Advertisement

मार्टिन और पैनल में उनके साथी अभिनव मुकुंद ने भी माना कि एमआई ने मध्‍य ओवरों में कदम पीछे हटा लिए थे।

अभिनव ने कहा, "मुझे लगता है कि मैच मध्‍य ओवरों में ड्रिफ्ट कर गया था। क्‍योंकि उनके पास गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम को लेकर प्‍लान था, लेकिन गेंदबाज की बात करें तो मुंबई बुमराह को पावरप्‍ले के अंत में लाना पसंद करती है या एक मध्‍य ओवरों में और बाकी डेथ ओवरों में।"

मार्टिन और पैनल में उनके साथी अभिनव मुकुंद ने भी माना कि एमआई ने मध्‍य ओवरों में कदम पीछे हटा लिए थे।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार