प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी और कहा कि यह सफलता युवा एथलीटों को प्रेरित करेगी।

Advertisement

भारत ने बुधवार को बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन का ताज पहना।

Advertisement

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,"एक अभूतपूर्व उपलब्धि! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हमारी हॉकी टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई भावी एथलीटों को प्रेरित करेगी।''

हॉकी इंडिया ने बिहार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारतीय महिलाओं की शानदार जीत के बाद सभी खिलाड़ियों के लिए 3-3 लाख रुपये और सभी सहयोगी कर्मचारियों के लिए 1.5-1.5 लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की। इस मौके को और भी खास बनाते हुए, एशियाई हॉकी महासंघ ने प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार पोडियम फिनिशरों के लिए ईनाम की घोषणा की है। भारत को 10,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे, जबकि चीन और जापान को क्रमशः 7,000 और 5,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाएंगे।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया,"एक अभूतपूर्व उपलब्धि! महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हमारी हॉकी टीम को बधाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनकी सफलता कई भावी एथलीटों को प्रेरित करेगी।''

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार