दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 7 से 14 सितंबर तक द्वितीय नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इसे दिल्ली टेबल टेनिस एसोसिएशन के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मुझे खुशी है कि टेबल टेनिस चैंपियनशिप दिल्ली में आयोजित हो रही है। पूरे देश से करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यहीं से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंचेंगे। मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देती हूं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "टेबल टेनिस में हमारे बच्चे ओलंपिक तक पहुंचे हैं। मैं चाहूंगी कि खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतें। दिल्ली प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सरकार आर्थिक रूप से सम्मानित करेगी, जिसकी घोषणा हम पूर्व में कर चुके हैं। हम खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ बेहतर सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

दुष्यंत चौटाला ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "15 साल बाद दिल्ली में नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस हो रही है। इसके लिए मैं दिल्ली सरकार को बधाई देना चाहता हूं। अगले 7 दिन रोमांचक रहेंगे। इन 7 दिनों में टेबल टेनिस की एक से बढ़कर एक प्रतिभा सामने आएगी। मुझे अच्छा लगा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने ओलंपिक में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सम्मान की घोषणा की है, जो सराहनीय है। हरियाणा में भी सरकार पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देती है और इस वजह से प्रदेश में खेल का माहौल है। खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "टेबल टेनिस में हमारे बच्चे ओलंपिक तक पहुंचे हैं। मैं चाहूंगी कि खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतें। दिल्ली प्रदेश के खिलाड़ियों को ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सरकार आर्थिक रूप से सम्मानित करेगी, जिसकी घोषणा हम पूर्व में कर चुके हैं। हम खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ बेहतर सुविधा देने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सम्मान की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 7 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले को 5 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को 3 करोड़ दिए जाएंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार