Neeraj Chopra Prepares: विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने शनिवार को कहा कि 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' भविष्य में एक बड़े टूर्नामेंट के रूप में प्रतिष्ठित होगा। इससे एथलेटिक्स के क्षेत्र में देश की पकड़ मजबूत होगी।

Advertisement

'नीरज चोपड़ा क्लासिक' एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) से अनुमोदित है और इसका आयोजन नीरज चोपड़ा और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स मिलकर कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष जैवलिन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisement

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के पूर्व अध्यक्ष सुमारिवाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "यह एक छोटा कदम है, लेकिन भविष्य में यह आज की तुलना में बहुत बड़ा हो जाएगा। हम महाद्वीपीय दौरा करने जा रहे हैं। हम विश्व चैंपियनशिप, विश्व जूनियर चैंपियनशिप के लिए बोली लगा रहे हैं, इसलिए अगले कुछ वर्षों में बहुत सारी चीजें होंगी।"

सुमारिवाला भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलने के प्रति आशावान हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक के लिए बोली लगाना कोई आसान बात नहीं है। भारत में 150 करोड़ लोग हैं। इस आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष से कम उम्र का है। भारत के युवाओं की शक्ति देखिए। ओलंपिक किसी दूसरे देश में क्यों जाएगा? यह जरूर है कि हमें खेल प्रशासन, खेल विधेयक की जरूरत और आंतरिक मुद्दों को हल करने की जरूरत है।"

भारत में खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में असफल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि हम बड़े स्तर पर जांच कर रहे हैं। हम कम परीक्षण कर सकते थे। लेकिन, ऐसा करने से धोखेबाज नहीं पकड़े जाएंगे। इसलिए डोप टेस्ट में कोई बुराई नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी) 2025 को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य देश के खेल परिदृश्य को नया आकार देना और खेलों के माध्यम से नागरिकों को सशक्त बनाना है।

Advertisement

भारत में खिलाड़ियों के डोप टेस्ट में असफल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि हम बड़े स्तर पर जांच कर रहे हैं। हम कम परीक्षण कर सकते थे। लेकिन, ऐसा करने से धोखेबाज नहीं पकड़े जाएंगे। इसलिए डोप टेस्ट में कोई बुराई नहीं है।

Also Read: LIVE Cricket Score

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष ने कहा, "नई नीति बहुत अच्छी है। उन्होंने उत्कृष्टता के लिए पांच स्तंभ रखे हैं - खेल विज्ञान के लिए, बुनियादी ढांचे के लिए, सामाजिक उत्थान के लिए और खेल उद्योग के लिए। मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी नीति है। साल 1985 में पहली बार खेल नीति बनाए जाने और फिर 2001 में संशोधित किए जाने के बाद से बहुत कुछ बदल गया है।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार