Neeraj Chopra Prepares: ओलंपिक चैंपियन और दो बार के पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपने नाम पर शुरू हुए 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' टूर्नामेंट का पहला संस्करण जीत लिया है। उन्होंने 11 खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

Advertisement

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इवेंट में भारतीय एथलेटिक्स के पोस्टर ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेवल प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।

Advertisement

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत की, लेकिन 82.99 मीटर के साथ दूसरे प्रयास में बढ़त बना ली। भारतीय जैवलिन स्टार ने 86.16 मीटर के अपने तीसरे थ्रो के साथ इवेंट का सबसे लंबा थ्रो फेंका। उनका यह थ्रो देख बेंगलुरु की भीड़ को रोमांचित हो उठी। उनका चौथा प्रयास फाउल रहा था। पांचवें प्रयास में उन्होंने 84.07 मीटर और छठे प्रयास में 82.22 मीटर लंबा थ्रो फेंका।

केन्या के जूलियस येगो 84.51 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि श्रीलंका के रुमेश पथिरगे 84.34 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्लू स्पोर्ट्स के साथ मिलकर 'नीरज चोपड़ा क्लासिक' को आयोजित किया था। इसे भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन और वर्ल्ड एथलेटिक्स ने मान्यता दी थी। यह देश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का पहला जैवलिन थ्रो (गोल्ड लेवल) टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार