Prime Minister Narendra Modi: पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑब्जरवेशन पावर से मंत्रमुग्ध हैं। चाहे बात एक खिलाड़ी को सपोर्ट करने की हो, देश में खेलों को बढ़ावा देने की बात हो, इन सभी मामलों में पीएम आगे रहते हैं। खेलों के प्रति उनका लगाव किसी से छुपा नहीं है। स्वप्निल कुसाले ने भी पीएम मोदी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

Advertisement

स्वप्निल ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद उनकी मातृभाषा मराठी में उनसे बातचीत की थी।

Advertisement

स्वप्निल कुसाले ने कहा, "जब मैंने पेरिस में मेडल जीता तो पीएम मोदी का मेरे पास फोन आया था। उनका पहला शब्द था 'कसा आहे भाऊ?' ये मेरी मातृभाषा है और उनका इस अंदाज में बात करना मेरे लिए बहुत खास था और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पूरे देश को आप पर गर्व है।"

स्वप्निल ने एक पुराना किस्सा भी शेयर किया, जब पेरिस रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपने आवास पर खिलाड़ियों से बातचीत की थी। उन्होंने बताया कि इस बातचीत के दौरान मैं बहुत पीछे बैठा हुआ था लेकिन जब मेरी पीएम से फोन पर बात हो रही थी, तब उन्होंने मुझसे कहा कि मैंने पिछली मुलाकात में आपको नोटिस किया था और आप काफी चुपचाप और शांत बैठे थे।

स्वप्निल ने कहा, "मैं ये सुनकर हैरान रह गया था। और यह सोच रहा था कि पीएम कितनी छोटी-छोटी चीजों को भी नोटिस करते हैं। वो खिलाड़ियों से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को नोटिस करते हैं, यह सराहनीय है।"

स्वप्निल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। वह इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

Advertisement

इससे पहले शनिवार को आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कुसाले ने प्रधानमंत्री मोदी के उन शब्दों को याद किया, जो उन्होंने इस महीने की शुरुआत में पेरिस में पदक जीतने के बाद कहे थे।

स्वप्निल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में कांस्य पदक जीता। वह इस स्पर्धा में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार