Wrestlers Sakshi Malik: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को पोक्सो मामले में क्लीन चिट दिए जाने पर सवाल उठाया है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में पहुंचे बजरंग पूनिया ने एक निजी कार्यक्रम में भाग लिया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ''जो बच्चे विदेश से एमबीबीएस करना चाहते हैं उसके लिए यहां एक ऑफिस खोला गया है। मैं इन लोगों को बधाई देता हूं और जो लोग एमबीबीएस का सपना देख रहे हैं। वह एमबीबीएस करने के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं और अपना सपना पूरा कर सकते हैं।''

Advertisement

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से पोक्सो हटाकर क्लीन चिट देने के सवाल पर बजरंग ने कहा कि पोक्सो अगर लग रहा था तो अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ। दूसरी चीज सरकार ने पहले ही सपोर्ट करके वह हटवा दिया था वह कैसे चलने नहीं दिया था और उसके खिलाफ नाबालिग लड़की ने एक बार अपने बयान दे रखे हैं, तो कोर्ट किस बयान को मानती है।

बजरंग ने कहा, ''दबाव उन 6 लड़कियों पर भी है जो केस अभी चल रहा है और दबाव पोक्सो वाली लड़की पर भी दिया था तभी वह पीछे हट गई, नहीं तो वह बयान ही नहीं देती। सरकार उसका सपोर्ट कर रही है। हमेशा बच्चों को डरा धमका कर पीछे हटने का काम किया जा रहा है। इस तरीके से हमें नहीं लगता जो आज समय चल रहा है ठीक चल रहा है।''

उन्होंने कहा कि सरकार को अपना वोट प्यारा है। जो बच्चों के खिलाफ कुछ कर रहा है उसको बचाना जरूरी है सरकार के लिए। पोक्सो हटाने के कारण को लेकर बजरंग बोले कि बच्चों पर दबाव है, जब एक बार बेटी ने बयान दे दिए, फिर पलटा नहीं जाता, उसके बाद भी यह चीज हो रही है। मुझे लगता है कि गुंडागर्दी के आगे हमारा कानून छोटा पड़ रहा है। जो आज देश में देखा जा रहा है जिस तरीके से जश्न मनाया जा रहा है, उन बेटियों को आज भी बुरा भला बोला जा रहा है देश के लिए दुखद है। आज नहीं तो कल आपकी भी बारी आएगी। सतर्क हो जाओ और जो गलत है उसके खिलाफ आवाज उठाओ।

बजरंग ने कहा, ''दबाव उन 6 लड़कियों पर भी है जो केस अभी चल रहा है और दबाव पोक्सो वाली लड़की पर भी दिया था तभी वह पीछे हट गई, नहीं तो वह बयान ही नहीं देती। सरकार उसका सपोर्ट कर रही है। हमेशा बच्चों को डरा धमका कर पीछे हटने का काम किया जा रहा है। इस तरीके से हमें नहीं लगता जो आज समय चल रहा है ठीक चल रहा है।''

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार