Champions League:  फुटबॉल जगत से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मिलान में न्यूकैसल के एक प्रशंसक एडी मैके पर कथित तौर पर सात या आठ लोगों के एक समूह ने हमला किया, जिनके बारे में उनका दावा है कि इन लोगों ने काले मुखौटे पहने हुए थे।

Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, सोमवार को इस घटना में एडी मैके और उनके बेटे पर सात या आठ लोगों की भीड़ ने हमला किया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए।

Advertisement

न्यूकैसल के एक बयान में कहा गया है, "हम उन रिपोर्टों से बेहद चिंतित हैं कि सोमवार शाम को मिलान में एक समर्थक पर हमला किया गया था और हम परिस्थितियों को समझने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क कर रहे हैं। हमारी संवेदनाएं समर्थक और उनके परिवार के साथ हैं और हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करते हैं।"

मिलान में पुलिस ने पुष्टि की कि चाकू लगने के बाद एडी मैके को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर है।

हालांकि, हमले के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं यह भी दावा क्या जा रहा है कि इस हमले के पीछे फुटबॉल प्रतिद्वंद्विता का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए, एडी मैके की बेटी ने कहा, "मेरे पिता अब पहले से ठीक हैं लेकिन काफी सदमे में हैं। वह इस बात से निराश है कि वह मैच देखने नहीं जा पाएंगे लेकिन वह चाहते हैं कि न्यूकैसल का हर दूसरा प्रशंसक इसके बारे में जागरूक रहे और सुरक्षित रहे।

Advertisement

न्यूकैसल 20 साल बाद अपना पहला चैंपियंस लीग मैच मंगलवार रात सैन सिरो में एसी मिलान के खिलाफ खेलेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार