फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच हुए मैच में मिस्र के खिलाड़ियों ने हार के बाद रेफरी के कई फैसलों पर सवाल उठाए थे। आलोचना के बीच फीफा के मुख्य रेफरी अधिकारी पियरलुइगी कोलिना ने विश्व कप 2026 में मैच अधिकारियों की ईमानदारी और आजादी का बचाव किया है।

Advertisement

मिस्र फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से अंपायरिंग की जांच और टूर्नामेंट से रेफरी टीम को हटाने की मांग के बीच, कोलिना ने आरोपों को खारिज कर दिया और फीफा के अपने अधिकारियों पर भरोसा दोहराया।

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलिना ने कहा, "कोई भी फीफा विश्व कप मैच अधिकारियों की ईमानदारी पर सवाल नहीं उठा सकता। जब ऐसा होता है, तो इससे ऐसी प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं जिनसे उन्हें और उनके परिवारों को धमकियां मिल सकती हैं। यह सही नहीं है।"

आलोचना पर बात करते हुए, कोलिना ने कहा कि रेफरी के फैसलों पर बहस फुटबॉल का हिस्सा है, लेकिन उन्होंने चर्चा और अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों के बीच साफ फर्क बताया। उन्होंने कहा, "बेशक, फैसलों पर रचनात्मक चर्चा हमेशा फुटबॉल का हिस्सा रहेगी, लेकिन बेबुनियाद आरोपों की हमारे खेल में कोई जगह नहीं है।"

कोलिना ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि फीफा के रेफरी विभाग पर बाहर से असर पड़ सकता है, जिसमें गवर्निंग बॉडी की अपनी नेतृत्व भी शामिल है।

उन्होंने फीफा अध्यक्ष के लेकर कहा, इन्फेंटिनो ने हमेशा फीफा टीम वन को अपना पूरा समर्थन दिया है, साथ ही हम पर पूरी आजादी से काम करने का भरोसा भी दिया है। मैच अधिकारी ईमानदारी से फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों और कोच की तरह ही, वे हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।"

Advertisement

बड़े टूर्नामेंट के दौरान रेफरी के अलग-अलग फैसलों पर कमेंट्री से बचने की फीफा की पुरानी प्रथा के बावजूद, कोलिना ने बताया कि गवर्निंग बॉडी को क्यों लगता है कि अर्जेंटीना-मिस्र मैच में दो विवादित घटनाओं को सही तरीके से हैंडल किया गया था।

पहली घटना में मिस्र का एक गोल शामिल था जिसे वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) द्वारा लिसेंड्रो मार्टिनेज पर अटैकिंग फेज के दौरान मारवान अटिया द्वारा किए गए फाउल की पहचान करने के बाद पलट दिया गया था।

कोलिन ने कहा, "हर गोल होने के बाद, वीएआर अटैकिंग पजेशन फेज (एपीपी) की जांच करता है। अगर बिल्ड-अप में कोई फाउल पहचाना जाता है और माना जाता है कि उसका गोल पर असर पड़ा है, तो वीएआर ऑन-फील्ड समीक्षा की सलाह देगा। गोल से दूरी या घटना और गोल के बीच के समय की कोई तय सीमा नहीं है।"

Advertisement

घटना का जिक्र करते हुए, कोलिना ने कहा, "इसका एक उदाहरण अर्जेंटीना बनाम मिस्र मैच में देखने को मिला, जहां इजिप्ट के नंबर 19 मारवान अटिया ने साफ तौर पर अर्जेंटीना के नंबर छह लिसेंड्रो मार्टिनेज के पैर पर पैर रख दिया था।"

उन्होंने वीएआर टीम द्वारा लागू किए गए सिद्धांत को आगे समझाते हुए कहा, "हमारा मानना ​​है कि फाउल तो फाउल होता है। चाहे फाउल 'साफ' दिखे या नहीं, अगर रेफरी ने इसे खेल के मैदान पर नहीं देखा, तो वीएआर दखल दे सकता है।"

कोलिना ने अर्जेंटीना के जीतने वाला गोल करने से कुछ पल पहले मोहम्मद सालाह के बॉक्स के अंदर गिरने के बाद मिस्र को पेनल्टी न देने के फैसले का भी बचाव किया। उन्होंने कहा, "विपक्षी के पैर पर पैर रखना फाउल है, जबकि जो डिफेंडर पहले गेंद को छूता है और फिर नॉर्मल फ़ुटबॉल कॉन्टैक्ट करता है, उसने फाउल नहीं किया है।"

Advertisement

उन्होंने वीएआर टीम द्वारा लागू किए गए सिद्धांत को आगे समझाते हुए कहा, "हमारा मानना ​​है कि फाउल तो फाउल होता है। चाहे फाउल 'साफ' दिखे या नहीं, अगर रेफरी ने इसे खेल के मैदान पर नहीं देखा, तो वीएआर दखल दे सकता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलिना ने कहा, वीआर को टूर्नामेंट में नियम के अनुसार ही लागू किया गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार