Norway Chess: नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के आर्मागेडन गेम के आठवें राउंड में भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्राग्नानंदा मंगलवार को वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन से हार गए।

Advertisement

इस जीत में मैग्नस कार्लसन ने 14.5 अंक हासिल करते हुए पूरे एक अंक की बढ़त बनाई, जबकि हिकारू नाकामुरा 13.5 अंकों के साथ दूसरे और प्राग्नानंदा 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

Advertisement

हिकारू नाकामुरा ने क्लासिकल शतरंज में फिरोजा को हराया, लेकिन युवा प्रतिभा ने शानदार बचाव किया और ब्लिट्ज शोडाउन में विजयी हुए। इस बीच, विश्व चैंपियन डिंग लिरेन भी अपने गेम में पिछड़ गए और उन्हें आर्मगेडन टाईब्रेकर में फैबियानो कारुआना के खिलाफ हार मिली।

महिलाओं की स्पर्धा में विश्व चैंपियन जू वेंजुन ने पिया क्रैम्लिंग के खिलाफ क्लासिकल गेम जीतकर स्टैंडिंग में बढ़त हासिल की। ​​

इस बीच, लेई टिंगजी ने जीएम कोनेरू हम्पी को हराकर अपनी पहली क्लासिकल जीत हासिल की। वहीं वैशाली रमेशबाबू ने आर्मगेडन गेम में अन्ना मुजिचुक को हराया।

दो राउंड शेष रहते, वेनजुंग 14.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मुजिचुक 13 अंकों के साथ दूसरे और वैशाली 11.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

इससे पहले, आर प्राग्नानंदा ने सोमवार को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया था।

टूर्नामेंट में उच्च रैंक वाले खिलाड़ियों के खिलाफ प्राग्नानंदा की यह तीसरी जीत थी। इससे पहले, उन्होंने मैग्नस कार्लसन और फैबियानो कारुआना को हराया था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार