नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने खेल प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और आधुनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने संविधान में महत्वपूर्ण संशोधनों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है। ओडिशा के भुवनेश्वर में 18 जुलाई को आयोजित विशेष आम सभा (स्पेशल जनरल बॉडी मीटिंग) में इन बदलावों को मंजूरी दी गई।

Advertisement

संविधान में किए गए संशोधनों के बाद एनआरएआई का प्रशासनिक ढांचा नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट (एनएसजीए), 2025 के प्रावधानों के अनुरूप हो गया है। इसके साथ ही एनआरएआई उन शुरुआती राष्ट्रीय खेल महासंघों में शामिल हो गया है जिन्होंने नए कानूनी ढांचे को औपचारिक रूप से अपनाया है। माना जा रहा है कि यह कदम भारतीय खेल प्रशासन में बेहतर सुशासन का नया मानक स्थापित करेगा।

एनआरएआई के अध्यक्ष कालीकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि एनएसजीए 2025 के मानकों को अपनाना एक अधिक मजबूत, जवाबदेह और खिलाड़ी-केंद्रित खेल व्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महासंघ की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से मिला समर्थन प्रशासनिक सुधारों के प्रति सभी सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए संशोधनों से यह सुनिश्चित होगा कि एनआरएआई राष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन करते हुए अपनी अंतरराष्ट्रीय साख भी बनाए रखे।

नए संविधान के तहत खिलाड़ियों के हितों की रक्षा और संस्थागत पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई है। इसमें खिलाड़ियों के कल्याण के लिए विशेष समितियों का गठन, सख्त आचार संहिता लागू करना और संगठन के भीतर विवादों के समाधान के लिए औपचारिक कानूनी व्यवस्था तैयार करना शामिल है।

एनआरएआई के अध्यक्ष कालीकेश नारायण सिंह देव ने कहा कि एनएसजीए 2025 के मानकों को अपनाना एक अधिक मजबूत, जवाबदेह और खिलाड़ी-केंद्रित खेल व्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महासंघ की आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से मिला समर्थन प्रशासनिक सुधारों के प्रति सभी सदस्यों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए संशोधनों से यह सुनिश्चित होगा कि एनआरएआई राष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन करते हुए अपनी अंतरराष्ट्रीय साख भी बनाए रखे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भुवनेश्वर में हुई यह बैठक भारतीय शूटिंग प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और वैश्विक प्रशिक्षण चक्र को देखते हुए एनआरएआई का यह कदम भारतीय निशानेबाजी के भविष्य को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार