भारत के मिनी क्यूबा, यानी भिवानी में वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का परचम लहराने वालीं बॉक्सर बेटियों का स्वागत जारी है। गोल्ड मेडलिस्ट जैस्मिन के बाद सिल्वर मेडलिस्ट नूपुर श्योराण के घर लौटने पर उनका शानदार स्वागत हुआ।

Advertisement

भारत ने 4-14 सितंबर के बीच इंग्लैंड के लिवरपूल में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार मेडल जीते। ये चारों मेडल हरियाणा की बेटियों ने जीते, जिनमें तीन बेटियां भिवानी से हैं। भिवानी की जैस्मिन ने गोल्ड मेडल, नूपुर ने सिल्वर मेडल, जबकि पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एकेडमी वापस लौटने पर सिल्वर मेडलिस्ट नूपुर का स्वागत किया गया।

Advertisement

बॉक्सर नूपुर देश में बॉक्सिंग के जनक कहे जाने वाले स्वर्गीय कैप्टन हवा सिंह की पोती हैं। वहीं, उनके पिता और कोच संजय शयोराण भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर हैं। नूपुर अन्य मुक्केबाजों के साथ अपने पिता से ट्रेनिंग लेती हैं।

नूपुर श्योराण भारत के लिए मेडल जीतने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने 87 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर जीता है। हालांकि, उन्हें गोल्ड मेडल गंवाने का बहुत मलाल है, लेकिन वह आगे सुधार जरूर करेंगी।

नूपुर मानती हैं कि खेल किसी के बाप-दादा का नहीं, बल्कि मेहनत का होता है। हालांकि, वह मानती हैं कि दादा और पिता के बॉक्सर होने के कारण उन्हें बचपन से बॉक्सिंग को लेकर एक शानदार माहौल मिला है। नूपुर अब नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगी।

नूपुर श्योराण भारत के लिए मेडल जीतने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने 87 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर जीता है। हालांकि, उन्हें गोल्ड मेडल गंवाने का बहुत मलाल है, लेकिन वह आगे सुधार जरूर करेंगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

नूपुर श्योराण ने ठान लिया है कि वह कमियों को दूर करेंगी और आगामी बाउट में जी जान लगाएंगी, ताकि अगली बार देश के लिए गोल्ड जीत सकें।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार