World Boxing Cup: कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप में भारत के पदक की संख्या बढ़ गई है। नूपुर (80 किग्रा) फाइनल में पहुंच गईं हैं, जबकि अविनाश जामवाल (65 किग्रा) ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
नूपुर ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए तुर्की की सेमा दुस्ताज को 5:0 से हराकर महिलाओं के 80 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। इससे पहले दिन में, अविनाश जामवाल ने पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में यूएसए के रेने कैमाचो को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया और अपने लिए पदक पक्का किया।
नीरज फोगाट (65 किग्रा) और अनामिका (51 किग्रा) का अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। नीरज ने बेहतरीन तरीके से अपना मैच खेला लेकिन विभाजित निर्णय में 3:2 से हार गए।
सेमीफाइनल में 10 मुक्केबाजों और फाइनल में एक के साथ भारत का अस्ताना में मजबूत प्रदर्शन रहा है।
गुरुवार को हितेश गुलिया और साक्षी ने सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर पोडियम स्थान सुनिश्चित किया।
वर्ष की शुरुआत में ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश ने पुरुषों के 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के अल्माज ओरोजबेकोव पर 5:0 से शानदार जीत हासिल की, जिससे उनके नाम एक और पदक सुनिश्चित हो गया।
महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग में साक्षी ने धैर्यपूर्ण प्रदर्शन करते हुए ब्राजील की तातियाना रेजिना डी जीसस चागास को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।
वर्ष की शुरुआत में ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश ने पुरुषों के 70 किग्रा क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के अल्माज ओरोजबेकोव पर 5:0 से शानदार जीत हासिल की, जिससे उनके नाम एक और पदक सुनिश्चित हो गया।
Also Read: LIVE Cricket Score
उजबेकिस्तान ने ब्राजील में पहले चरण में आठ पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसमें पांच स्वर्ण पदक शामिल थे। मेजबान ब्राजील ने नौ पदक जीते, लेकिन उसके पास स्वर्ण तीन थे, जबकि कजाकिस्तान ने तीन स्वर्ण और तीन कांस्य सहित छह पदकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया था।