Mamata Banerjee:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियाई खेल 2023 में पदक विजेताओं को बधाई दी।

Advertisement

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, ''चीन के हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पहले दिन भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण, पहले ही दिन 5 पदक।''

Advertisement

''10 मीटर एयर राइफल शूटिंग स्पर्धा में महिला टीम को रजत पदक दिलाने के लिए हमारे बंगाल की मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल को मेरी हार्दिक बधाई। रोइंग में पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतने के लिए सेना के जवान अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह को भी बधाई।''

सीएम ममता ने आगे लिखा, ''महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में कांस्य पदक जीतने के लिए रमिता को और रोइंग पुरुष जोड़ी वर्ग में कांस्य पदक जीतने के लिए बाबू ल यादव और लेखराम को मेरी शुभकामनाएं। साथ ही, रोइंग में भारत की पुरुष टीम को रजत पदक लाने पर बधाई दी। आपका अथक समर्पण और अटूट परिश्रम हमारे दिलों को गर्व से भर देता है।''

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार