ट्रैक एंड फील्ड में भारत में मिल्खा सिंह का नाम बेहद प्रतिष्ठित है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिल्खा सिंह ने अपनी गति से चौंकाया था और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। मिल्खा सिंह के 1960 में रोम ओलंपिक में बनाए एक भारतीय रिकॉर्ड को के. एम. बी. ने तोड़ते हुए ट्रैक एंड फील्ड में बड़ा मुकाम हासिल किया था।

Advertisement

के. एम. बी. का जन्म 20 दिसंबर 1980 को केरल के इडुक्की जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम कलायथुमकुझी मैथ्यूज बीनू है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बीनमोल ने बेहद कठिन परिस्थितियों में प्रशिक्षण की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ बड़ा करने के लक्ष्य और कड़ी मेहनत ने उनके लिए सफलता की राह खोली।

Advertisement

400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में विशेषज्ञता रखने वाले धावक के. एम. बी. को बड़ी पहचान एथेंस ओलंपिक में मिली। 20 अगस्त 2004 को एथेंस ओलंपिक में 400 मीटर का वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड उन्होंने 45.48 सेकेंड में बनाया था। इस गति से उन्होंने मिल्खा सिंह का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। मिल्खा सिंह ने 1960 के रोम ओलंपिक में 45.73 सेकेंड का समय निकालते हुए भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। के. एम. बी. के इस रिकॉर्ड को मोहम्मद अनस ने गोल्ड कोस्ट, राष्ट्रमंडल खेलों में 2018 में तोड़ा था। 400 मीटर की दौड़ के लिए अनस ने 45.32 सेकेंड का समय निकाला था।

के. एम. बी. का जन्म 20 दिसंबर 1980 को केरल के इडुक्की जिले में हुआ था। उनका पूरा नाम कलायथुमकुझी मैथ्यूज बीनू है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले बीनमोल ने बेहद कठिन परिस्थितियों में प्रशिक्षण की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ बड़ा करने के लक्ष्य और कड़ी मेहनत ने उनके लिए सफलता की राह खोली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय एथलेटिक्स में उल्लेखनीय योगदान के लिए के. एम. बी. को 2006 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार