फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत इंग्लैंड से होनी है। अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी का कहना है कि उनकी टीम को बड़े टूर्नामेंटों में खेलने के अनुभव का फायदा इंग्लैंड के खिलाफ मिलेगा। उनका मानना है कि लगातार बड़े मैच खेलने से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और धैर्य बढ़ता है।

Advertisement

अर्जेंटीना बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहुंचने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। यह टीम के लिए पिछले पांच बड़े टूर्नामेंटों में पांचवां सेमीफाइनल मुकाबला होगा। कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप को जीतने के बाद अर्जेंटीना की निगाहें अपने खिताब का बचाव करने पर होगी।

Advertisement

कोच स्कालोनी ने सेमीफाइनल मैच से पहले कहा, "हमें ऐसे बड़े मुकाबले खेलने का अनुभव है। यह जरूरी नहीं कि अनुभव हमेशा जीत दिलाए, लेकिन इससे खिलाड़ियों को शांत रहने में मदद मिलती है। एक टीम के रूप में यह हमारा पांचवां सेमीफाइनल है और इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है। खिलाड़ी शांत हैं और इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

अर्जेंटीना के कोच ने कहा कि टीम अपनी पहचान और खेलने के तरीके को बनाए रखते हुए इंग्लैंड के खतरनाक खिलाड़ियों से निपटने की योजना बना रही है। उन्होंने खास तौर पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन और युवा स्टार जूड बेलिंगहम की तारीफ की। स्कालोनी ने कहा, "हम हमेशा अपनी टीम को बेहतर बनाने और विपक्षी खिलाड़ियों को रोकने के लिए काम करते हैं। हम अपनी रणनीति में बदलाव कर सकते हैं या पहले अपनाए गए तरीके को जारी रख सकते हैं। हमारे खिलाड़ी अभी नहीं जानते कि अंतिम प्लेइंग इलेवन क्या होगी, लेकिन हम जानते हैं कि हमें दुनिया के दो बेहतरीन खिलाड़ियों का सामना करना है। कोई भी कोच ऐसे खिलाड़ियों को अपनी टीम में रखना चाहेगा। हालांकि, हमारे पास भी अपनी ताकत है और हम उन्हें रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।"

उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि इंग्लैंड को तेज जवाबी हमले करने के मौके कम मिलें। कोच के अनुसार, "हमारी सोच साफ है कि गेंद हमारे पास रहे। अगर कभी गेंद विपक्षी टीम के पास चली भी जाए तो हमें ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। इंग्लैंड के पास तेज गति वाले और वन-ऑन-वन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी खूबियां अलग-अलग हैं, इसलिए हमें सावधान रहना होगा। हम गेंद पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ उन्हें अपनी रणनीति से चौंकाने की कोशिश करेंगे।"

48 वर्षीय स्कालोनी 2018 से अर्जेंटीना टीम के कोच हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने 2019 में कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद अर्जेंटीना ने 2021 और 2024 में कोपा अमेरिका खिताब जीता और 2022 में विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया। स्कालोनी ने कहा कि वह टीम के लगातार सफलता हासिल करने को कभी हल्के में नहीं लेते। उन्होंने माना कि सेमीफाइनल तक पहुंचना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा समय तक गेंद पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि इंग्लैंड को तेज जवाबी हमले करने के मौके कम मिलें। कोच के अनुसार, "हमारी सोच साफ है कि गेंद हमारे पास रहे। अगर कभी गेंद विपक्षी टीम के पास चली भी जाए तो हमें ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। इंग्लैंड के पास तेज गति वाले और वन-ऑन-वन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी खूबियां अलग-अलग हैं, इसलिए हमें सावधान रहना होगा। हम गेंद पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ उन्हें अपनी रणनीति से चौंकाने की कोशिश करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा कि टीम ने पिछले कुछ वर्षों में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं और खिलाड़ियों को इसका सम्मान करना चाहिए। स्कालोनी ने कहा, "हमने बहुत कुछ हासिल किया है और कई बड़ी चीजें की हैं। कभी-कभी लगातार सफलता मिलने के बाद लोग इसकी अहमियत भूलने लगते हैं, लेकिन हमें पता है कि हमने क्या हासिल किया है। हम इसके लिए गर्व महसूस करते हैं और आभारी हैं। हालांकि, अब हमारा पूरा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ मैच पर है और आगे बढ़ने के लिए हम मैदान पर अपना सब कुछ देने को तैयार हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार