Balraj Panwar: राष्ट्रीय चैंपियन बलराज पंवार ने रविवार को विश्व रोइंग एशिया/ओशिनिया ओलंपिक क्वालीफाइंग रेगाटा में पुरुष एकल स्कल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहकर भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल किया।

Advertisement

शीर्ष पांच फिनिशर पेरिस कोटा हासिल करने की दौर में थे, जहां 25 वर्षीय भारतीय ने 7:01.27 का समय निकालकर 2000 मीटर रेस में तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisement

वहीं, पुरुषों की डबल स्कल स्पर्धा में उत्तम कुमार और टोक्यो ओलंपियन अरविंद सिंह की जोड़ी 6:30.11 का समय लेकर तीसरे स्थान पर रही और कोटा हासिल करने से चूक गई।

अरविंद सिंह और अर्जुन लाल ने टोक्यो 2020 ओलंपिक में इस वर्ग में एक साथ प्रतिस्पर्धा की थी और 11वें स्थान पर रहे।

इसके अलावा, दोनों ने पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। हालांकि, अर्जुन लाल को पीठ में खिंचाव का सामना करना पड़ा है, इसलिए उज्ज्वल ने चुंगजू में अर्जुन के साथ साझेदारी की।

अब तक बलराज रोइंग इवेंट में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय रोवर हैं।

Advertisement

कुल मिलाकर, यह सातवीं बार होगा जब भारत ओलंपिक में रोइंग में हिस्सा लेगा। इस्माइल बेग, जो वर्तमान में भारतीय रोइंग के मुख्य कोच हैं, साल 2000 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय रोवर थे।

दूसरी ओर, पैरा रोवर्स नारायण कोंगनापल्ले और अनीता ने मिश्रित डबल स्कल क्वालीफिकेशन में 7:50.80 के समय के साथ पहला स्थान हासिल करके 2024 पैरालिंपिक में अपनी जगह पक्की की।

एशियाई रोइंग कप में, जो एशियाई क्वालीफायर के साथ-साथ आयोजित किया जा रहा है, सलमान खान और नितिन देयोल की भारतीय पुरुष डबल स्कल्स जोड़ी ने 6:35.73 का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार