ATP Masters: सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज को पेरिस मास्टर्स के राउंड ऑफ 16 में 'वॉकओवर' मिल गया है, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी माटेओ बेरेटिनी ने हाथ में लगातार हो रहे दर्द के कारण तीसरे दौर के मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।
'राउंड ऑफ 32' में अमेरिका के एलेक्स मिशेलसेन को हराकर 'राउंड ऑफ 16' में जगह बनाने वाले अल्काराज क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जहां उनका मुकाबला या तो स्थानीय खिलाड़ी आर्थर फिल्स से होगा या फिर टेलर फ्रिट्ज उनके सामने होंगे।
टूर्नामेंट की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "माटेओ बेरेटिनी को रोलेक्स पेरिस मास्टर्स से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। माटेओ, हम आपके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। कार्लोस अल्काराज क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।"
बेरेटिनी ने अपने नाम वापस लेने के बारे में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट करते हुए लिखा, "दुर्भाग्य से मेरे हाथ में पिछले कुछ दिनों से जो दर्द है, उसके कारण मैं आज रात कोर्ट पर नहीं उतर पाऊंगा। अगले कुछ दिनों में, मैं सभी जरूरी टेस्ट करवाऊंगा ताकि यह पता चल सके कि असल में समस्या क्या है। कोर्ट के अंदर और बाहर, आप सभी ने मुझे जो समर्थन और प्यार दिया है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद।"
इस बीच, अल्काराज इस साल अपने पांचवें टूर-लेवल खिताब की तलाश में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और कतर ओपन जीता था, लेकिन इसके बाद बार्सिलोना ओपन के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण उन्हें महीनों तक खेल से दूर रहना पड़ा।
उन्होंने यूएस ओपन में वापसी की, जहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, लेकिन बेन शेल्टन से हार का सामना करना पड़ा। अल्काराज ने पिछले महीने टोक्यो में जापान ओपन जीता और इस महीने की शुरुआत में एर्स्टे बैंक ओपन का खिताब भी अपने नाम किया।
अब वे अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं, जहां उनका सामना फिल्स या फ्रिट्ज में से किसी एक से होगा। फिल्स ने हाल ही में एटीपी फाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। वे 2016 में गेल मोनफिल्स के बाद, साल के अंत में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी बन गए हैं।
उन्होंने यूएस ओपन में वापसी की, जहां क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे, लेकिन बेन शेल्टन से हार का सामना करना पड़ा। अल्काराज ने पिछले महीने टोक्यो में जापान ओपन जीता और इस महीने की शुरुआत में एर्स्टे बैंक ओपन का खिताब भी अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS