Great Britain: पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर भारतीय हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ पेरिस ओलंपिक में हॉकी में मेडल जीतने की भारत की उम्मीद कायम है। इस मौके पर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह टीम के प्रदर्शन से खुश हैं।

Advertisement

भारतीय हॉकी कप्तान हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह ने हॉकी की पूरी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की बधाई दी। इस खुशी के मौके पर उन्होंने कहा कि अब हमें टीम से गोल्ड की उम्मीद है और यह सपना हमारी हॉकी टीम जरूर पूरा करेगी।

Advertisement

हॉकी कोच युदविंदर सिंह ने कहा, "हम अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीजेश ने हर बार की तरह इस बार भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सभी को उन पर गर्व है। हम यही दुआ कर रहे हैं भारतीय हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाए और गोल्ड जीते। मुझे हरमनप्रीत सिंह पर भी गर्व है, मैं उसे प्यार से अर्जुन बोलता हूं।"

ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आये। भारत ने शूट आउट में 4-2 से मैच जीता है। यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं। भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद शूट आउट में ग्रेट-ब्रिटेन को 4-2 से हरा कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

ग्रेट-ब्रिटेन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के गोलकीपर श्रीजेश भावुक नजर आये। भारत ने शूट आउट में 4-2 से मैच जीता है। यह श्रीजेश का आखिरी ओलंपिक है। उन्होंने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया है और वो हर मुकाबले में अपनी पूरी जान झोंक रहे हैं। भारत की इस जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार