IOC President Thomas Bach: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाख ने दो महिला मुक्केबाजों, इमाने खलीफ और लिन यू-टिंग, की पेरिस 2024 ओलंपिक में भागीदारी का समर्थन किया है। इन दोनों मुक्केबाजों को 'जैविक रूप से पुरुष' होने के कारण विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

खलीफ अल्जीरिया की मुक्केबाज हैं और लिन ताइवान की दो बार की विश्व चैंपियन हैं। इन दोनों को अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) के पात्रता मानकों को पूरा नहीं करने के कारण, 2023 विश्व चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Advertisement

आईबीए के नियमों के अनुसार, पुरुष एक्सवाई गुणसूत्र वाले एथलीट, जिन्हें मेडिकल तौर पर जैविक रूप से पुरुष माना जाता है, महिलाओं की स्पर्धाओं में भाग नहीं ले सकते हैं। इसी कारण से खलीफ और लिन को महिला प्रतिस्पर्धी होने के बावजूद अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, बाख ने आईओसी के रुख को दोहराया, और इस बात पर जोर दिया कि दोनों एथलीटों का जन्म, पालन-पोषण, कानूनी और पेशेवर रूप से महिला के रूप में हुआ है।

बाख ने कहा, "हम महिला मुक्केबाजी के बारे में बात कर रहे हैं, और हमारे पास दो मुक्केबाज हैं जिनका जन्म महिला के रूप में हुआ है, जिनका पालन-पोषण महिला के रूप में हुआ है, जिनके पास महिला के रूप में पासपोर्ट है, और जिन्होंने कई वर्षों तक महिला के रूप में प्रतिस्पर्धा की है। और यही एक महिला की स्पष्ट परिभाषा है।"

हाल ही में हुए एक मुकाबले में इमाने खलीफ की वेल्टरवेट राउंड-ऑफ-16 मुकाबले में इटली की एंजेला कैरिनी पर जीत के बाद यह विवाद तूल पकड़ रहा है। इमाने खलीफ ने सिर्फ 46 सेकंड में यह मुकाबला जीत लिया था। इसके बाद खलीफ को ओलंपिक में भाग लेने की इजाजत देने के लिए आईओसी की कड़ी निंदा हो रही है। इमाने खलीफ भी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं।

Advertisement

थॉमस बाख ने इन एथलीटों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर हो रही नफरत भरी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए महिला की परिभाषा को बदलना चाहते हैं।

बाख ने कहा, "हम देख रहे हैं कि कुछ लोग महिला होने की परिभाषा पर अपना अधिकार जमाना चाहते हैं। मैं उन्हें आमंत्रित कर सकता हूं कि वे 'महिला' की एक नई वैज्ञानिक परिभाषा पेश करें।"

थॉमस बाख ने इन एथलीटों के खिलाफ सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर हो रही नफरत भरी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए महिला की परिभाषा को बदलना चाहते हैं।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार