Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय किरण पहल ने 400 मीटर रेस में हिस्सा लिया था। स्वदेश लौटने पर किरण का कहना है कि वह 2028 में होने वाले अगले ओलंपिक में देश के लिए मेडल जरूर जीतेंगी। भारत को पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा ने एकमात्र सिल्वर मेडल दिलाया था।

Advertisement

सोनीपत की किरण पहल पहली बार पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए पहुंची थीं। किरण पहल ने ओलंपिक जाने के लिए उनकी कड़ी मेहनत और प्रयास ने सबका दिल जीता है।

Advertisement

किरण पहल के वापस आने के बाद उनके परिजनों और गांव के लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर किरण पहल के भाई रविंद्र ने बताया कि, "वह अपनी बहन के प्रदर्शन से खुश हैं। किरण पहली बार ओलंपिक में खेलने के लिए गई थीं। जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया, वह मेडल से कम नहीं है।"

किरण पहल का कहना है कि इस बार की गलतियों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और आगे बहुत सुधार करेंगी। वह फिलहाल दो महीने के लिए वह रेस्ट पर रहेंगी, और दो महीने के बाद नए टूर्नामेंट की तैयारी करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं आगामी ओलंपिक में देश के लिए मेडल जरूर जीतूंगी।"

विनेश फोगाट मामले पर बोलते हुए किरण ने कहा कि, अभी फैसला आना बाकी है, लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल मिलना चाहिए।

किरण ने जून में अंतर-राज्य एथलेटिक्स के दौरान महिलाओं की 400 मीटर रेस में पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का किया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 50.92 सेकंड का समय लेकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन हासिल किया था। किरण अब तक की दूसरी सबसे तेज भारतीय महिला 400 मीटर रेस की धावक हैं। गौरतलब है कि, हिमा दास के पास 2018 में 50.79 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

Advertisement

किरण आठ साल के अंतराल के बाद ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला 400 मीटर धावक हैं, इससे पहले निर्मल श्योरण (हरियाणा) ने 2016 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया था।

किरण ने जून में अंतर-राज्य एथलेटिक्स के दौरान महिलाओं की 400 मीटर रेस में पेरिस ओलंपिक के लिए अपना टिकट पक्का किया था। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 50.92 सेकंड का समय लेकर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन हासिल किया था। किरण अब तक की दूसरी सबसे तेज भारतीय महिला 400 मीटर रेस की धावक हैं। गौरतलब है कि, हिमा दास के पास 2018 में 50.79 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार