Nitish Kumar: बिहार में खेल इतिहास का एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य में पहली बार आयोजित 'एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025' का सफल आयोजन राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की महिला रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) अपने नाम किया।

Advertisement

भारत की इस महिला टीम में बिहार की चार बेटियां भी शामिल हैं, जिन्होंने राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया। इन बेटियों की सफलता पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए कहा, "यह पूरे राज्य और देश के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है। बिहार की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।"

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए पुरुष और महिला वर्ग में विजेता टीमों को भी शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा, "पुरुष वर्ग में विजेता हांगकांग और उपविजेता श्रीलंका को तथा महिला वर्ग में विजेता चीन और उपविजेता हांगकांग को भी हार्दिक बधाई।"

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए टीम इंडिया को बधाई देते हुए पुरुष और महिला वर्ग में विजेता टीमों को भी शुभकामनाएं दीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह प्रतियोगिता बिहार के लिए इसलिए भी खास रही क्योंकि पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की रग्बी प्रतियोगिता राज्य में आयोजित की गई, जिसमें भारत सहित कई देशों की टीमें शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने रग्बी इंडिया और अभिनेता एवं खेल प्रशासक राहुल बोस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार