असम विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए नाक की लड़ाई साबित हो सकता है। दस साल से सत्ता में रहने के बाद भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस का कहना है कि जनता भाजपा के 10 वर्षों के शासन से त्रस्त हो चुकी है और इस बार वह कांग्रेस को मौका देगी।

Advertisement

भाजपा ने चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल रविवार को धेमाजी क्षेत्र में थे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि जनता ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासन में उत्तरी तट का कायाकल्प लगातार लोगों का दिल जीत रहा है। लोगों का विश्वास पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार पर है। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने असम को अवैध अप्रवासियों की पकड़ से मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारी 'डबल-इंजन' सरकार पर लोगों का गहरा विश्वास यह सुनिश्चित करता है कि एनडीए तीसरी बार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत की ओर अग्रसर है।

मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का प्यार, समर्थन मिल रहा है, उससे एक चीज तो स्पष्ट है कि जनता ने तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाने का फैसला कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारी 'डबल-इंजन' सरकार पर लोगों का गहरा विश्वास यह सुनिश्चित करता है कि एनडीए तीसरी बार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत की ओर अग्रसर है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

धेमाजी में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धेमाजी पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ा है। यहां से भाजपा के प्रत्याशी के लिए आशीर्वाद मांगते समय, मुझे लोगों का जबरदस्त प्यार देखने को मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व में शांति और प्रगति की निरंतर यात्रा ने हर किसी का दिल जीत लिया है, जिससे एनडीए के लिए तीसरी बार ऐतिहासिक जनादेश मिलना तय हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार