भारत ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 104 रन पर समेटकर 46 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली। भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पांच और हर्षित राणा ने तीन विकेट झटके। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाये थे।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने कल के सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए और उसका स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया। बुमराह ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कैरी ने 21 रन बनाये। बुमराह का यह पांचवां विकेट था। उन्होंने कल चार विकेट लिए थे।

Advertisement

हर्षित राणा ने नाथन लियोन को स्लिप में केएल राहुल के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया का नौंवां विकेट झटका। लेकिन इसके बाद मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर मेजबान टीम को 100 के पार पहुंचाया। राणा ने स्टार्क को पंत के हाथों लपकवा कर ऑस्ट्रेलिया की पारी 104 रनों पर समेट दी। स्टार्क ने 112 गेंदों पर उपयोगी 26 रन बनाये जो उनकी टीम की तरफ से सर्वाधिक स्कोर रहा। हेजलवुड सात रन पर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलिया ने कल के सात विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट जल्दी ही गंवा दिए और उसका स्कोर नौ विकेट पर 79 रन हो गया। बुमराह ने एलेक्स कैरी को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। कैरी ने 21 रन बनाये। बुमराह का यह पांचवां विकेट था। उन्होंने कल चार विकेट लिए थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार