विल्लारियल सीएफ ने आरबी लीपजिग से हंगरी के अनुभवी गोलकीपर पीटर गुलाक्सी को साइन किया है, जो स्पेनिश क्लब के समर ट्रांसफर विंडो में पहले नए खिलाड़ी हैं। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। खबरों के अनुसार, विल्लारियल ने उनके ट्रांसफर के लिए लीपजिग को करीब 1.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया है।

Advertisement

पीटर गुलाक्सी साल 2015 में रेड बुल साल्जबर्ग से आरबी लीपजिग में आए थे, जहां उन्होंने 11 सीजन मे 362 मुकाबले खेले। गुलाक्सी ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत लिवरपूल से की थी, लेकिन प्रीमियर लीग क्लब के लिए कोई सीनियर मैच नहीं खेला; उन्होंने लोन पर ट्रानमेरे रोवर्स और हल सिटी एएफसी के साथ समय बिताया।

गुलाक्सी ऐसे समय में आए हैं, जब इस गर्मी में विल्लारियल के डिएगो कोंडे रियल बेटिस में शामिल हो गए और अर्नौ टेनास मलोरका चले गए। उम्मीद है कि गुलाक्सी 'नंबर 1' स्पॉट के लिए लुइज जूनियर के साथ मुकाबला करेंगे, क्योंकि विल्लारियल पिछले सीजन में ला लीगा में तीसरे स्थान पर रहने के बाद यूईएफए चैंपियंस लीग में वापसी कर रहा है।

हंगरी के लिए 58 मैच खेलने वाले गुलाक्सी ने यूईएफए क्लब प्रतियोगिताओं में 70 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिनमें चैंपियंस लीग के 41 मुकाबले भी शामिल हैं। इससे वे इनिगो पेरेज की टीम में काफी अनुभव लेकर आएंगे।

गुलाक्सी ऐसे समय में आए हैं, जब इस गर्मी में विल्लारियल के डिएगो कोंडे रियल बेटिस में शामिल हो गए और अर्नौ टेनास मलोरका चले गए। उम्मीद है कि गुलाक्सी 'नंबर 1' स्पॉट के लिए लुइज जूनियर के साथ मुकाबला करेंगे, क्योंकि विल्लारियल पिछले सीजन में ला लीगा में तीसरे स्थान पर रहने के बाद यूईएफए चैंपियंस लीग में वापसी कर रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

पेरेज ने साल 2022 में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लिया था, मार्सेलिनो गार्सिया टोरल की जगह लेंगे। टोरल ने पिछले सीजन के अंत में क्लब छोड़ दिया था, जबकि उन्होंने विल्लारियल को ला लीगा में एफसी बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बाद तीसरे स्थान पर पहुंचाया था और लगातार दूसरे सीजंन के लिए चैंपियंस लीग में जगह पक्की की थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार