U Mumba: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सीजन में पटना पाइरेट्स ने यू मुंबा को हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली है। टीम के कप्तान सचिन ने कहा कि यह जीत उनके खिलाड़ियों द्वारा अपनी योजनाओं को सफल करने के कारण आई है।

Advertisement

शनिवार को कोलकाता में अपनी 44-23 की जीत के बारे में बोलते हुए पटना पाइरेट्स के कप्तान सचिन ने कहा, "हमारे रक्षा और रेडिंग विभाग ने यू मुंबा के खिलाफ बहुत अच्छा खेला। जहां तक प्लेऑफ के लिए हमारी योग्यता का सवाल है, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मैच था। हम धैर्यपूर्वक खेलना चाहते थे और यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम मैच जीतें।"

Advertisement

सचिन ने यह भी कहा कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा, "हमारे खेमे में आत्मविश्वास बहुत ऊंचा है और हम अपने आगामी मैचों में इसी तरह खेलना जारी रखना चाहते हैं। अगर हम अपने प्रदर्शन को नियंत्रित कर सकते हैं, तो हम निश्चित रूप से टूर्नामेंट में बहुत आगे तक जाएंगे।"

इस बीच, यू मुंबा के खिलाफ मैच में सात रेड अंकों के साथ योगदान देने वाले सुधाकर एम ने कहा, "मुझे हमारे कोच और सचिन से बहुत समर्थन मिला है। मेरा मुख्य ध्यान प्रशिक्षण सत्र के दौरान बहुत कठिन अभ्यास करना है और फिर सुनिश्चित करना है मैं हर मैच से पहले पूरी तरह से ठीक होने के लिए पर्याप्त आराम भी करता हूं।"

पटना पाइरेट्स, जो फिलहाल 63 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। मंगलवार को अपने अगले मैच में तेलुगु टाइटंस से भिड़ेगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार