भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी मेहताब हुसैन ने कहा है कि फुटबॉल पहले के मुकाबले काफी बदल चुका है। छोटी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में फीफा विश्व कप 2026 का विजेता कौन होगा, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर अपने देश को खिताब दिलाने वाला खिलाड़ी ही महान होता है।
मेहताब हुसैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "फीफा विश्व कप 2026 में अब तक मुझे बड़ी टीमों की तरफ से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। जर्मनी ने अच्छा खेल दिखाया है। अगले कुछ दिन में यह पता चलेगा कि विश्व कप में अगले चरण में कौन सी टीमें जाएंगी। फुटबॉल अब पहले के मुकाबले बहुत बदल गया है। बड़ी टीमें अपनी जीत का दावा नहीं कर सकती हैं।"
उन्होंने कहा, "हर खिलाड़ी अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना चाहता है और विश्व कप खेलना चाहता है। अगर आप राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलते और प्रदर्शन नहीं करते, आपको सफल नहीं माना जाता है। कोई भी खिलाड़ी महान तभी बनता है, जब हर 4 साल में एक बार होने वाले विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करता है और अपनी टीम को चैंपियन बनाता है।"
हुसैन ने कहा, "पिछले विश्व कप में मेसी ने अर्जेंटीना को चैंपियन बनाया, उसके बाद से उन्हें ज्यादा अहमियत मिलने लगी। उसके पहले हम उनकी तुलना माराडोना से करते थे। अब मेसी को माराडोना से कम नहीं माना जाता। देश को चैंपियन बनाने और बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ही आप महान बनते हैं। मौजूदा समय में जो भी खिलाड़ी उभर रहे हैं, उन्हें महान बनना है, तो अपने देश के लिए कुछ करना पड़ेगा। क्लब फुटबॉल से महानता साबित नहीं होती।"
हुसैन ने कोलकाता को भारतीय फुटबॉल का केंद्र बताते हुए कहा, "कोलकाता में फुटबॉल एकेडमी है, टीम है। टीमों का इतिहास 100 साल पुराना है। मोहन बगान, ईस्ट बंगाल, और मोहम्मडन स्पोर्टिंग जैसे क्लबों ने भारतीय फुटबॉल को बचाकर रखा है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये क्लब काम करते हैं। कई क्लब आए और चले गए, लेकिन ये तीनों क्लब चल रहे हैं। ये कभी बंद नहीं होंगे। इनके पास बड़ा फैन बेस है, जो काफी महत्वपूर्ण है।"
कोलकाता में किसी अंतरराष्ट्रीय टीम की फैन फॉलोइंग ज्यादा है। इस पर हुसैन ने कहा, "पहले फैन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच बंटे हुए थे। 2010 में स्पेन के विजेता बनने के बाद फैंस बंट गए हैं। कोलकाता में भी अब स्पेन के समर्थक हैं। वैसे अभी भी ब्राजील के समर्थक ज्यादा हैं।"
फैन रूपम घोष ने आईएएनएस से कहा, "वह फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का समर्थन कर रहा है। पुर्तगाल को उसका समर्थन रोनाल्डो की वजह से है क्योंकि रोनाल्डो उसके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप है।"
युवा फैन ने कहा कि पुर्तगाल, अर्जेंटीना, स्पेन और ब्राजील सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं।
फैन रूपम घोष ने आईएएनएस से कहा, "वह फीफा विश्व कप 2026 में पुर्तगाल का समर्थन कर रहा है। पुर्तगाल को उसका समर्थन रोनाल्डो की वजह से है क्योंकि रोनाल्डो उसके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो का यह आखिरी विश्व कप है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
एक अन्य फैन ने कहा, "फीफा विश्व कप को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं फ्रांस का समर्थन कर रहा हूं। मेरा पसंदीदा खिलाड़ी एमबाप्पे है।"