प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और उनकी वाइफ हिमानी मोर से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "मंगलवार सुबह 7 लोक कल्याण मार्ग पर नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी हिमानी मोर से मुलाकात की। हमारी खेल समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई।"
जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 2020 में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रचा था। इसके बाद 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2024 में पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में नीरज चोपड़ा को इस वर्ष प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्रदान की गई थी। नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में बतौर नायब सूबेदार शामिल हुए थे।
इससे पहले नीरज चोपड़ा को पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, परम विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के सम्मान में नीरज चोपड़ा को इस वर्ष प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि प्रदान की गई थी। नीरज चोपड़ा मई 2016 में भारतीय सेना की 4 राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में बतौर नायब सूबेदार शामिल हुए थे।
Also Read: LIVE Cricket Score
नीरज चोपड़ा ने 25 जनवरी 2025 को हिमानी मोर से शादी रचाई थी। हरियाणा के लारसौली में जन्मीं हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उनके शादी समारोह में कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। खुद नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी।