एचएस प्रणय लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं। उन्हें इस सीजन में लय की तलाश है। यह शटलर मंगलवार से शुरू हो रहे 4,75,000 डॉलर प्राइज मनी वाले कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई को तैयार है।

Advertisement

एचएस प्रणय के साथ, आयुष शेट्टी भी बीडब्ल्यूएफ सर्किट पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

Advertisement

हांगकांग और चाइना मास्टर्स के फाइनलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जैसे युगल खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, अब सभी नजरें भारत के एकल वर्ग पर टिकी हैं।

2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता प्रणय को इस सीजन कई बार शुरुआती दौर में ही बाहर होना पड़ा है। इसके बावजूद 32 वर्षीय खिलाड़ी एक मजबूत प्रतियोगी के रूप में उतरेगा। अब भी उनमें शीर्ष खिलाड़ियों को चुनौती देने की क्षमता है।

एचएस प्रणय ने चीन के लू गुआंग जू पर शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन उन्हें हमवतन लक्ष्य सेन के अलावा डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। सियोल में मुश्किल ड्रॉ से निपटने में उनका अनुभव अहम होगा।

इस टूर्नामेंट में भारत की दूसरी बड़ी उम्मीद आयुष शेट्टी हैं, जो अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के सु ली यांग के खिलाफ करेंगे।

Advertisement

22 वर्षीय आयुष भारत के सबसे होनहार युवा खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं। वह इस सीजन बीडब्ल्यूएफ खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय शटलर हैं, जिन्होंने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया।

आयुष ने जापान के कोडाई नाराओका, चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन, कनाडा के ब्रायन यांग, भारत के किदांबी श्रीकांत, 2021 विश्व चैंपियन लोह कीन यू और डेनमार्क के रासमस गेम्के जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रभावशाली जीत हासिल करते हुए अपनी धाक जमाई है।

पुरुष एकल में उनके साथ किरण जॉर्ज भी हैं, जिन्हें पहले दौर में सिंगापुर के पांचवीं वरीयता प्राप्त लोह कीन यू के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

Advertisement

आयुष ने जापान के कोडाई नाराओका, चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन, कनाडा के ब्रायन यांग, भारत के किदांबी श्रीकांत, 2021 विश्व चैंपियन लोह कीन यू और डेनमार्क के रासमस गेम्के जैसे शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रभावशाली जीत हासिल करते हुए अपनी धाक जमाई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत इस टूर्नामेंट के युगल में भी प्रतिनिधित्व करेगा, जिसमें मोहित जगलान-लक्षिता जगलान की मिश्रित जोड़ी जापान के युइची शिमोगामी-सयाका होबारा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार