वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स की लगातार 11 हार का सिलसिला थम गया है। मंगलवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ वॉल्वरहैम्प्टन का मुकाबला ड्रा रहा था।

Advertisement

मजबूत मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ खेलते हुए वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और मैच को 1-1 से ड्रा कराया।

Advertisement

मैच का पहला गोल मैनचेस्टर यूनाइटेड की तरफ से जोशुआ जिर्कजी ने किया। जिर्कजी ने 27वें मिनट में गोल किया था। इस गोल ने मैनचेस्टर यूनाइटेड की जीत की संभावना बढ़ा दी थी, लेकिन मैच के 45वें मिनट में लादिस्लाव क्रेजी वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स के लिए करिश्माई गोल किया और मैच को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद कोई भी गोल दोनों टीमों की तरफ से नहीं हो सका और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। ड्रा वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स के लिए जीत के समान था, क्योंकि ये 11 हार के बाद आया था।

ड्रा के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अंकतालिका में छठे स्थान पर रहते हुए 2025 की समाप्ति की। मैनचेस्टर चौथे स्थान पर मौजूद लिवरपूल के बराबर अंक पाने का मौका चूक गयी।

वॉल्वरहैम्प्टन वांडरर्स अंकतालिका में सबसे नीचे है। ड्रा के साथ उसके 3 अंक है।

ड्रा के साथ मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अंकतालिका में छठे स्थान पर रहते हुए 2025 की समाप्ति की। मैनचेस्टर चौथे स्थान पर मौजूद लिवरपूल के बराबर अंक पाने का मौका चूक गयी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जीत के बाद न्यूकैसल यूनाइटेड के हेड कोच एडी होवे ने कहा, "हमारे लिए जीत जरूरी थी, जीत का हम पर दबाव था। मुझे लगा कि लड़कों ने बहुत अच्छा जवाब दिया, यह बहुत तेज शुरुआत थी। हमने बहुत अच्छे गोल किए।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार