Prime Minister Narendra Modi: पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य आगाज हो चुका है। ओपनिंग सेरेमनी में शटलर पीवी सिंधु और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल भारत के ध्वजवाहक रहे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर एथलीट भारत का गौरव है।

Advertisement

पीवी सिंधु और शरत कमल 117 सदस्यीय भारतीय दल के दो ध्वजवाहक थे, जिनमें से 78 सदस्यों ने शुक्रवार को पेरिस में ओपनिंग सेरेमनी में भाग लिया।

Advertisement

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में सात मेडल जीते थे। ये ओलंपिक इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अब देश की नजर इन आंकड़ों को और बेहतर करने पर है। सबसे बड़ा मिशन भारतीय खिलाड़ियों के लिए मेडल टैली में दोहरे अंक में पहुंचना और एक से अधिक गोल्ड मेडल जीतना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक एथलीट को 'भारत का गौरव' कहा और उम्मीद जताई कि वो खेल की सच्ची भावना को अपनाएं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "पेरिस ओलंपिक शुरू होने के साथ ही भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। हर एथलीट भारत का गौरव है। वे सभी चमकें और खेल की सच्ची भावना को अपनाएं, अपने असाधारण प्रदर्शन से हमें प्रेरित करें।"

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एक्स पर भारतीय दल को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "ओलंपिक में भारतीय दल वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

Advertisement

पेरिस ओलंपिक को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। भारतीय दल में अनुभव और युवा जोश का अच्छा मिश्रण है, जो बड़े-बड़े दिग्गजों को पछाड़ने का माद्दा रखते हैं। इस बार देशवासियों की उम्मीदें अपने खिलाड़ियों से काफी ज्यादा हैं।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एक्स पर भारतीय दल को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "ओलंपिक में भारतीय दल वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

भारतीय एथलीट हॉकी, शूटिंग और बैडमिंटन सहित सात खेलों में चार साल में एक बार होने वाले इस आयोजन के पहले दिन एक्शन में होंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार