प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) विकास के एक नए दौर में प्रवेश करने के लिए तैयार है, जिसमें टूर्नामेंट के आगामी सीजन में ग्रीको-रोमन स्टाइल को शामिल करने की योजना है। चेयरमैन और प्रमोटर दयान फारूकी ने पुष्टि की है कि लीग के फॉर्मेट का विस्तार करने और ऐसे अतिरिक्त पहलुओं को जोड़ने को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है जो इसकी वैश्विक पहचान और स्तर को और ऊंचा उठा सकते हैं।

Advertisement

यह घोषणा पीडब्ल्यूएल 2026 सीजन की शानदार सफलता के बाद हुई है। रविवार को लीग का खिताबी मैच खेला गया, जिसमें हरियाणा थंडर ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को 5-4 से हराकर खिताब जीता। फाइनल में स्टेडियम खचाखच भरा था, जो लीग की बढ़ती लोकप्रियता और भारतीय दर्शकों के साथ कुश्ती के मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है।

Advertisement

लीग के रोडमैप को लेकर फारूकी ने बताया कि ग्रीको-रोमन कुश्ती जल्द ही फ्रीस्टाइल मुकाबलों के साथ पीडब्ल्यूएल की संरचना का एक अभिन्न अंग बन सकती है।

फारूकी ने 'आईएएनएस' को बताया, "आने वाले समय में, जब ग्रीको-रोमन कुश्ती को शामिल करने के लिए और बदलाव किए जाएंगे, तो इस पर पूरी तरह से विचार किया जाएगा, जिसमें दो मुकाबले ग्रीको-रोमन स्टाइल में और शेष मुकाबले फ्रीस्टाइल में होंगे। हमारे लिए, यह सिर्फ शुरुआत है। 2 फरवरी को, जब हम मिलेंगे, तो हम विचार करेंगे कि इसमें और कितने तत्वों को शामिल किया जा सकता है। हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि हम निकट भविष्य में प्रो रेसलिंग लीग के लिए एक गेमिंग ऐप लॉन्च करेंगे। हम यहीं नहीं रुकेंगे, यह हमारी यात्रा की सिर्फ शुरुआत है। हम योजना बनाएंगे कि इसे कितना बड़ा बना सकते हैं।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लीग का विजन सिर्फ मुकाबले के मैट तक ही सीमित नहीं है। एक समर्पित गेमिंग ऐप जैसी पहलों के साथ, पीडब्ल्यूएल का लक्ष्य फैंस की भागीदारी को बढ़ाना और एक दीर्घकालिक इकोसिस्टम बनाना है।

फैंस से मिली प्रतिक्रिया पर विचार करते हुए, फारूकी ने बताया कि फैंस का समर्थन लीग के लिए सबसे बड़ा इनाम रहा है, खासकर 6 साल के अंतराल के बाद। उन्होंने कहा, "लोगों के खुश चेहरे ही हमारी सच्ची जीत है। मैंने हमेशा कहा है कि यह एक ऐसा खेल है, जिसे समझाने की जरूरत नहीं है। यह हमारे देश का खेल है और हमारे राष्ट्र से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस खेल ने हमेशा हमें ओलंपिक में मेडल दिलाए हैं। हमें बहुत शानादार प्रतिक्रिया मिली है। 6 साल बाद यह वापसी हमारे लिए खास रही है। फाइनल पूरी तरह से हाउसफुल था। फैंस के बैठने की बिल्कुल भी जगह नहीं बची थी। ये बातें हमें और भी ज्यादा प्रेरित करती हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी फैंस हमें ऐसा ही प्यार और सपोर्ट देते रहेंगे, जिससे प्रो रेसलिंग लीग को आगे ले जाने में मदद मिलेगी।"

Advertisement

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लीग का विजन सिर्फ मुकाबले के मैट तक ही सीमित नहीं है। एक समर्पित गेमिंग ऐप जैसी पहलों के साथ, पीडब्ल्यूएल का लक्ष्य फैंस की भागीदारी को बढ़ाना और एक दीर्घकालिक इकोसिस्टम बनाना है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "हमें यूडब्ल्यूडब्ल्यू के सभी प्रतिनिधियों से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली, जो वहां मौजूद थे। उनका कहना है कि वे अपने और रेसलर्स को भारत में मुकाबला करने के लिए भेजना चाहेंगे, क्योंकि इससे उन्हें बेहतरीन एक्सपोजर मिलेगा। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि वे कह रहे हैं कि उनके विदेशी खिलाड़ियों को भारत में मुकाबला करके एक्सपोजर मिलेगा। इस टूर्नामेंट के जरिए हमारा मकसद भारतीय रेसलर्स को एक्सपोजर देना था। आने वाले समय में हम और भी बड़े और बेहतर इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भागीदारी देखेंगे।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार