धाकड़ मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार को देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। लवलीना ने 75 किग्रा के फाइनल मुकाबले में चीन की बाओ जियाई को हराकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। लवलीना की सफलता पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के प्रेसिडेंट अजय सिंह ने बधाई दी है।
अजय सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत मुश्किल मैच था। मैं बहुत खुश हूं। यह सच में एक ऐतिहासिक जीत है। लवलीना दो एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर हैं। मुझे उन पर बहुत, बहुत गर्व है। उन्होंने आज इतने शानदार रणनीतिक अंदाज में बॉक्सिंग की कि उसे देखना बहुत अच्छा लगा। वह आज पूरे देश की लड़कियों के लिए एक बहुत बड़ी रोल मॉडल हैं।"
लवलीना ने चीनी मुक्केबाज बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल जीता। पिछली बार भी लवलीना एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन तब गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई थीं और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था। इस बार लवलीना ने धैर्य और आक्रामकता के साथ चीनी मुक्केबाज को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही लवलीना बोरगोहेन एशियन गेम्स में मैरी कॉम के बाद गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज बन गई हैं।
लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक डबल है। वह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं।
इससे पहले, मैरी कॉम एशियन गेम्स बॉक्सिंग में 2 मेडल जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला थीं। उन्होंने 2014 और 2010 में क्रमशः एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
लवलीना के लिए यह एक ऐतिहासिक डबल है। वह एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS