एचसीएल स्क्वैश पीसीए चैलेंजर टूर-चेन्नई में बुधवार को मलेशिया के जोआचिम चुआह और मिस्र की रौकिया ओथमैन ने खिताब अपने नाम किए। इंडियन स्क्वैश एकेडमी में चुआह ने पुरुषों के फाइनल में 39 मिनट तक चले मुकाबले में मिस्र के अधम रोशदी को सीधे गेम में 12-10, 11-7, 11-8 से हराया। वहीं, महिलाओं में रौकिया ने एक रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया की छठी सीड ह्वायोंग उम को 44 मिनट में 11-6, 10-12, 19-21, 11-7, 11-8 से मात देकर खिताब जीता।

Advertisement

इससे पहले, रौकिया ओथमैन ने सेमीफाइनल में भारत की सान्या वत्स को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। टॉप सीड खिलाड़ी ने भारतीय स्टार को 11-4, 11-2, 11-5 से मात दी।

यह प्रतियोगिता भारतीय खिलाड़ियों के लिए बहुत निराशाजनक रही। सान्या वत्स ही एकमात्र भारतीय थीं जो क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ पाईं। चौथी सीड सान्या ने महिलाओं के क्वार्टर फाइनल में अपनी ही देश की आठवीं सीड उन्नति त्रिपाठी को चार गेम में हराकर इस चरण में जगह बनाई थी।

इससे पहले, रविवार को इंडियन स्क्वैश एकेडमी में जारी इवेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीड भारतीय खिलाड़ी सूरज चंद ने वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से मात दी थी, लेकिन अगले दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पुरुषों में सातवीं सीड ओम सेमवाल और महिलाओं में तीसरी सीड राधिका सीलन, आठवीं सीड उन्नति त्रिपाठी और पूजा आरती रघु क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी थे।

इससे पहले, रविवार को इंडियन स्क्वैश एकेडमी में जारी इवेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर फाइनल में दूसरी सीड भारतीय खिलाड़ी सूरज चंद ने वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 से मात दी थी, लेकिन अगले दौर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुछ दिन पहले, मुंबई के जुहू विले पार्ले जिमखाना क्लब में एचसीएल-एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट के विमेंस फाइनल में, भारत की तन्वी खन्ना ने जल्दी-जल्दी दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी की और मिस्र की फरीदा वालिद को हराकर एक यादगार जीत हासिल की। तीसरी वरीयता प्राप्त तन्वी ने 45 मिनट तक चले मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 8-11, 2-11, 12-10, 11-9, 11-7 से हराया था। यासीन शोहदी (मिस्र) को 3-2 (6-11, 9-11, 11-8, 14-12, 11-8) से हराकर एम. स्याफिक कमाल ने पुरुषों का खिताब जीता था। मुंबई और चेन्नई में हुए ये दोनों इवेंट भारत में आयोजित पीएसए टूर के चैलेंजर सर्किट के लगातार दो इवेंट थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार