देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पुलवामा पुलिस ने शुक्रवार को सिविक एक्शन प्रोग्राम (सीएपी) 2026-27 के तहत सरकारी हाई स्कूल लस्सीपोरा में एक वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया।

Advertisement

यह मैच अचन वॉलीबॉल क्लब और पंजरान वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच पंजरान वॉलीबॉल क्लब ने जीता। विजेता के तौर पर पंजरान वॉलीबॉल क्लब को 3,000 रुपए और एक ट्रॉफी दी गई। अचन वॉलीबॉल क्लब को उपविजेता के तौर पर एक ट्रॉफी और 2,000 रुपए दिए गए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को एक ट्रॉफी और 1,000 रुपए दिए गए।

Advertisement

इस इवेंट में पुलवामा पुलिस के अधिकारियों के अलावा सरकारी हाई स्कूल लस्सीपोरा के प्रधानाध्यापक, स्टाफ मेंबर और विद्यार्थी शामिल हुए। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने में खेलों की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना की तारीफ की और युवाओं को खेल और दूसरी रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बढ़ावा दिया।

यह मैच अचन वॉलीबॉल क्लब और पंजरान वॉलीबॉल क्लब के बीच खेला गया। मैच पंजरान वॉलीबॉल क्लब ने जीता। विजेता के तौर पर पंजरान वॉलीबॉल क्लब को 3,000 रुपए और एक ट्रॉफी दी गई। अचन वॉलीबॉल क्लब को उपविजेता के तौर पर एक ट्रॉफी और 2,000 रुपए दिए गए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को एक ट्रॉफी और 1,000 रुपए दिए गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

सरदार वल्लभभाई पटेल को आधुनिक भारत का शिल्पकार माना जाता है। स्वतंत्रता के बाद भारत जिस स्वरूप में अस्तित्व में आया उसमें वल्लभभाई पटेल का सबसे अहम योगदान है। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को नाडियाड, गुजरात में हुआ था। देश की आजादी के बाद उन्हें पहला उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनाया गया था। 31 अक्टूबर 2025 को उनकी 150वीं जयंती थी। देश भर में उनकी 150वीं जयंती को दो साल तक मनाने का निर्णय केंद्र सरकार ने लिया था। 150वीं जयंती से जुड़े समारोह 31 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2026 तक होने हैं। सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन 15 दिसंबर 1975 को मुंबई में हुआ था।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार