आगामी 2026-27 सत्र से पहले पंजाब एफसी ने अपने आक्रमण को मजबूत करते हुए कैमरून के सेंटर-फॉरवर्ड राफेल एरिक मेसी बाउली को आधिकारिक तौर पर साइन किया है। बाउली का करार 31 मई 2027 तक रहेगा।
6 फीट 1 इंच लंबे मेसी बाउली, पंजाब एफसी की फ्रंटलाइन में शारीरिक ताकत, हवा में दबदबा और पेनाल्टी-बॉक्स में बेहतरीन समझ का शानदार मिश्रण लेकर आए हैं।
चाहे 'नंबर नाइन' के तौर पर अटैक की कमान संभालनी हो या 'फाइनल थर्ड' में प्रभावी ढंग से तालमेल बिठाकर खेलना हो, बाउली दोनों में माहिर हैं। उनका अनुभव और 'लिंक-अप प्ले' टीम के अटैक को और ज्यादा गहराई और विविधता देगा।
कैमरून के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी बाउली ने सीनियर लेवल पर 'इंडॉमिटेबल लायंस' (कैमरून की राष्ट्रीय टीम) का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें एशियाई व भारतीय फुटबॉल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने पहली बार 2019-20 इंडियन सुपर लीग सीजन में केरल ब्लास्टर्स के साथ खेलते हुए भारतीय फुटबॉल में अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें उन्होंने आठ गोल दागे।
अपने करियर के दौरान, इस फॉरवर्ड ने चीन में शानदार प्रदर्शन किया—खासकर नानजिंग सिटी, यानबियन फुंडे और शिजियाझुआंग गोंगफू के साथ खेलते हुए 40 से अधिक गोल किए। इसके अलावा, उन्होंने ईरान में फूलाद और इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में ईस्ट बंगाल एफसी और जमशेदपुर एफसी के साथ भी खेला है।
कैमरून के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी बाउली ने सीनियर लेवल पर 'इंडॉमिटेबल लायंस' (कैमरून की राष्ट्रीय टीम) का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें एशियाई व भारतीय फुटबॉल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने पहली बार 2019-20 इंडियन सुपर लीग सीजन में केरल ब्लास्टर्स के साथ खेलते हुए भारतीय फुटबॉल में अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें उन्होंने आठ गोल दागे।
Also Read: LIVE Cricket Score
मेसी बाउली को टीम में शामिल करना यह दिखाता है कि पंजाब एफसी 2026-27 के चुनौतीपूर्ण सीजन की तैयारी करते हुए साबित हो चुके इंटरनेशनल टैलेंट और ऊर्जावान घरेलू टैलेंट के मिश्रण पर ध्यान दे रहा है।