मोटो जीपी ने घोषणा की है कि अप्रैल में होने वाले कतर ग्रांड प्रिक्स को मध्य पूर्व में जारी तनाव की स्थिति के कारण अब 6 से 8 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।
यह फैसला चैंपियनशिप के आयोजकों, फेडरेशन इंटरनेशनेल डी मोटोसाइक्लिज्म (एफआईएम), प्रमोटर और कतर के स्थानीय अधिकारियों के बीच परामर्श के बाद लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम मुख्य रूप से इस आयोजन में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए उठाया गया है। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि रेस उच्चतम परिचालन मानकों के अनुसार आयोजित की जा सके।
नई तारीख की पुष्टि होने के साथ यह रेस अब साल के अंत में लुसैल इंटरनेशनल सर्किट में होगी। आयोजकों ने चैंपियनशिप के बाकी कार्यक्रम में कम से कम बाधा आए, इसके लिए कैलेंडर की पूरी तरह से समीक्षा भी की।
इन बदलावों के तहत, पोर्टिमाओ के अल्गार्वे इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली पुर्तगाली ग्रांड प्रिक्स को अब 22 नवंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि वालेंसिया ग्रांड प्रिक्स में होने वाला पारंपरिक सीजन का समापन अब 29 नवंबर को होगा। इन बदलावों के अलावा, 2026 मोटोजीपी विश्व चैंपियनशिप के बाकी दौर मूल योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।
मोटोजीपी के सीईओ, कार्मेलो एजपेलेटा ने इस बात पर जोर दिया कि यह बदलाव सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया है। उन्होंने कहा, "यह फैसला बहुत सावधानी से और कतर में तथा पूरे पैडॉक में हमारे भागीदारों के साथ पूर्ण समन्वय से लिया गया है। हमारी प्राथमिकता हमेशा मोटोजीपी में शामिल सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई होती है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करना भी होता है कि हर ग्रांड प्रिक्स उच्चतम संभव मानकों के अनुसार आयोजित की जाए। हम अपने प्रशंसकों को जल्द से जल्द स्पष्टता प्रदान करने के महत्व को भी समझते हैं और टिकट धारकों को अपने टिकट अगले आयोजन के लिए आगे बढ़ाने का अवसर दिया जाएगा।"
इन बदलावों के तहत, पोर्टिमाओ के अल्गार्वे इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली पुर्तगाली ग्रांड प्रिक्स को अब 22 नवंबर के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है, जबकि वालेंसिया ग्रांड प्रिक्स में होने वाला पारंपरिक सीजन का समापन अब 29 नवंबर को होगा। इन बदलावों के अलावा, 2026 मोटोजीपी विश्व चैंपियनशिप के बाकी दौर मूल योजना के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
कतर मोटर एंड मोटरसाइकिल फेडरेशन और लुसैल इंटरनेशनल सर्किट के प्रेसिडेंट अब्दुल रहमान बिन अब्दुल लतीफ अल मन्नाई ने भी बदले हुए शेड्यूल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि क्यूएमएमएफ और लुसैल इंटरनेशनल सर्किट मोटोजीपी के उस फैसले का सम्मान करते हैं, जिसमें कतर ग्रांड प्रिक्स को अब 6 से 8 नवंबर तक टाल दिया गया है। उन्होंने फैंस, टीमों और भागीदारों को उनकी समझ और लगातार मिल रहे समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि वे लुसैल इंटरनेशनल सर्किट में सभी का दोबारा स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।