स्विस टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने खास दोस्त राफेल नडाल के रिटायरमेंट को लेकर एक इमोशनल पत्र लिखा है। स्पेन के महान खिलाड़ी राफेल मंगलवार घरेलू दर्शकों के सामने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के जरिये टेनिस से विदाई लेने की तैयारी में हैं।

Advertisement

नडाल, जो रौलां गैरो के क्ले कोर्ट पर अपने बादशाहत के लिए जाने जाते हैं, डेविस कप के बाद संन्यास लेंगे। इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम 22 ग्रैंड स्लैम खिताब है।

Advertisement

स्पैनियार्ड अपने साथी दिग्गज फेडरर के बाद संन्यास लेने वाले टेनिस के 'बिग थ्री' में से दूसरे होंगे। उल्लेखनीय है कि बिग थ्री एक आम टेनिस शब्द है जिसका इस्तेमाल रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के लिए किया जाता है।

फेडरर और नडाल ने खेल इतिहास में एक दूसरे के सबसे मजबूत और मशहूर प्रतिद्वंद्वी हैं, जिसमें उनके बीच 42 ग्रैंड स्लैम खिताब थे। जबकि फेडरर के पास घास पर रिकॉर्ड आठ विंबलडन खिताब हैं। वहीं, नडाल के पास मिट्टी पर अविश्वसनीय 14 फ्रेंच ओपन खिताब हैं, जिसने उन्हें 'किंग ऑफ क्ले' उपनाम भी दिया है, यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूट सकता।

फेडरर ने एक पत्र में लिखा, "जैसा कि आप टेनिस से संन्यास लेने की तैयारी में है, इससे पहले कि मैं भावुक हो जाऊं, मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ चीजें हैं। आपने मुझे कई बार हराया और मुझे आपके खिलाफ बहुत कम सफलता मिली। जिस तरह आपने मुझे टक्कर दी शायद ही किसी और के खिलाफ मुकाबले में मैंने उन चुनौतियों को महसूस किया।

"मैं अंधविश्वास को नहीं मानता लेकिन आप इसे अगले स्तर पर ले गए। आपकी पूरी प्रक्रिया। वे सभी अनुष्ठान। अपनी पानी की बोतलों को इकट्ठा करना, अपने बालों को ठीक करना... यह सब साथ में अलग थी। मुझे यह सभी चीज बहुत पसंद आई क्योंकि यह बहुत अनोखी थी- यह आप ही थे।"

Advertisement

फेडरर ने एक पत्र में लिखा, "जैसा कि आप टेनिस से संन्यास लेने की तैयारी में है, इससे पहले कि मैं भावुक हो जाऊं, मेरे पास शेयर करने के लिए कुछ चीजें हैं। आपने मुझे कई बार हराया और मुझे आपके खिलाफ बहुत कम सफलता मिली। जिस तरह आपने मुझे टक्कर दी शायद ही किसी और के खिलाफ मुकाबले में मैंने उन चुनौतियों को महसूस किया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार