पुर्तगाल के इंटरनेशनल खिलाड़ी राफेल गुएरेरो बार्यन म्यूनिख फुटबॉल क्लब से इस सीजन के खत्म होने के बाद अलग हो जाएंगे। गुएरेरो का कॉन्ट्रैक्ट भी इस सीजन के अंत में ही खत्म हो रहा है। गुएरेरो और क्लब ने इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है।

Advertisement

गुएरेरो साल 2023 में बोरूसिया डॉर्टमुंड से फ्री ट्रांसफर पर बायर्न म्यूनिख में आए थे। उन्होंने बायर्न के लिए कुल 89 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 12 गोल किए और 8 गोल करने में मदद (असिस्ट) की। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वे एक ही पोजीशन तक सीमित नहीं थे। वे डिफेंस में फुल-बैक के रूप में भी खेले और जरूरत पड़ने पर मिडफील्ड में भी योगदान दिया। इसी वजह से वह टीम के एक बहुमूल्य खिलाड़ी रहे। गुएरेरो ने टीम को कई खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बायर्न के साथ बुंडेसलीगा का खिताब और जर्मन सुपर कप जीता। इसके अलावा, उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए भी 65 मैच खेले हैं।

Advertisement

बायर्न के स्पोर्ट मेंबर मैक्स एबरल ने गुएरेरो की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हम राफेल को उस समय के लिए दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं, जो उन्होंने हमारे साथ बिताया। आप मैदान पर हमेशा राफेल पर भरोसा कर सकते हैं, और उनके जैसे खिलाड़ी किसी भी ड्रेसिंग रूम को बेहतर बनाते हैं।"

गुएरेरो साल 2023 में बोरूसिया डॉर्टमुंड से फ्री ट्रांसफर पर बायर्न म्यूनिख में आए थे। उन्होंने बायर्न के लिए कुल 89 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 12 गोल किए और 8 गोल करने में मदद (असिस्ट) की। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वे एक ही पोजीशन तक सीमित नहीं थे। वे डिफेंस में फुल-बैक के रूप में भी खेले और जरूरत पड़ने पर मिडफील्ड में भी योगदान दिया। इसी वजह से वह टीम के एक बहुमूल्य खिलाड़ी रहे। गुएरेरो ने टीम को कई खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने बायर्न के साथ बुंडेसलीगा का खिताब और जर्मन सुपर कप जीता। इसके अलावा, उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम पुर्तगाल के लिए भी 65 मैच खेले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब गुएरेरो और बायर्न म्यूनिख, दोनों ही इस सीजन के बाकी मैचों पर ध्यान दे रहे हैं। टीम इस समय लीग में पहले स्थान पर है और दूसरे नंबर की टीम से 9 अंकों से आगे है। टीम को अपना अगला मैच फ्रीबर्ग के खिलाफ खेलना है। बार्यन इस बार भी बुंडेसलीगा का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार नजर आ रहा है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार