Major Dhyanchand National Hockey Stadium: रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की महिला टीम ने चौथी हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट हॉकी नेशनल चैंपियनशिप 2024 के फाइनल में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) पर 3-1 से रोमांचक जीत हासिल की, जिससे पिछले साल के फाइनल मुकाबले में मिली हार का बदला भी चुकता हो गया।

Advertisement

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित इस मैच में भारत के कुछ शीर्ष हॉकी सितारों ने हिस्सा लिया और टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ।

Advertisement

एक करीबी मुकाबले में इंडियन ऑयल ने 18वें मिनट में दीपिका के शानदार गोल से बढ़त बनाई। हालांकि, रेलवे ने तुरंत जवाब दिया और भारत की सबसे अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने एक मिनट बाद ही दमदार गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

चौथे क्वार्टर तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, लेकिन रेलवे की कप्तान नवनीत कौर ने अहम गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। भारतीय स्टार सलीमा टेटे के अंतिम गोल से रेलवे की 3-1 से जीत सुनिश्चित हो गई।

पिछले वर्ष उपविजेता रहने के बाद, रेलवे ने इस बार अपनी किस्मत पलटते हुए प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीत ली, जबकि इंडियन ऑयल को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।

विजेता की ट्रॉफी पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के सचिव पंकज जैन ने प्रदान की, जबकि रनरअप की ट्रॉफी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक वी. सतीश कुमार ने सौंपी। फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रेलवे की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

टूर्नामेंट के अंत में विभिन्न श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार दिए गए।

बेस्ट गोलकीपर: दीपा शर्मा (सीबीडीटी)

बेस्ट डिफेंडर: इशिका चौधरी (इंडियन ऑयल)

Advertisement

बेस्ट मिडफील्डर: नेहा (रेलवे)

बेस्ट फॉरवर्ड: प्रीति दुबे (एसएआई)

शीर्ष स्कोरर: मुमताज खान (इंडियन ऑयल) और नवनीत कौर (रेलवे)

Advertisement

बेस्ट फॉरवर्ड: प्रीति दुबे (एसएआई)

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार