कुछ खिलाड़ियों को खेल विरासत में मिलता है और उनके कंधों पर उस विरासत को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी और दबाव दोनों होता है। ऐसा ही कुछ रमेश कृष्णन के साथ भी था। पिता रामनाथन कृष्णन मशहूर टेनिस खिलाड़ी थे। हालांकि, रमेश ने पिता से भी अधिक उपलब्धियां अपने करियर में हासिल कीं और संघर्ष के दम पर अपनी खुद की पहचान बनाई।

Advertisement

रमेश कृष्णन का जन्म 5 जून, 1961 को चेन्नई में हुआ। पिता टेनिस खिलाड़ी थे और धीरे-धीरे रमेश का भी इस खेल के प्रति लगाव बढ़ता गया। रमेश ने जल्द ही टेनिस की बारीकियां सीख लीं और जूनियर स्तर पर अपनी काबिलियत से हर किसी का ध्यान खींचने लगे। 1979 का साल रमेश के लिए बेहद अहम साबित हुआ। इस साल उन्होंने जूनियर स्तर पर विंबलडन का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद वह जूनियर स्तर पर फ्रेंच ओपन के टाइटल को भी अपने नाम करने में सफल रहे।

Advertisement

कुछ खिलाड़ियों को खेल विरासत में मिलता है और उनके कंधों पर उस विरासत को आगे ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी और दबाव दोनों होता है। ऐसा ही कुछ रमेश कृष्णन के साथ भी था। पिता रामनाथन कृष्णन मशहूर टेनिस खिलाड़ी थे। हालांकि, रमेश ने पिता से भी अधिक उपलब्धियां अपने करियर में हासिल कीं और संघर्ष के दम पर अपनी खुद की पहचान बनाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

रमेश का करियर उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने 8 एटीपी एकल खिताब जीते। 1993 में संन्यास लेने के बाद रमेश ने कोचिंग में अपना करियर शुरू किया। 1995 में उन्होंने कृष्णन टेनिस अकादमी की स्थापना की और कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी। उनकी देखरेख में टेनिस से कई दमदार खिलाड़ी उभरे, जिन्होंने विश्व स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया। टेनिस के खेल में अहम योगदान देने के लिए रमेश को साल 1998 में पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार