नई दिल्ली में रविवार को आयोजित होने वाले मैराथन में 30 हजार से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस रेस को मुक्केबाज विजेंदर सिंह और रोहन बोपन्ना हरी झंडी दिखाते हुए नजर आएंगे। मैराथन में अनीश थापा, मान सिंह और गोपी टी भी हिस्सा लेंगे।

Advertisement

नई दिल्ली में होने वाले इस मैराथन में कुल 31 देश, 490 शहर, 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लोग हिस्सा लेने वाले हैं। यही कारण है कि इस साल मैराथन को इंटरनेशनल इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी धावक कुल चार श्रेणी में हिस्सा लेंगे। धावक फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रेस में शामिल होंगे। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। ओलंपिक में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे रोहन बोपन्ना रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Advertisement

इस रेस में भारत के एलीट मैराथन दल के अहम सदस्य अनीश थापा, बेलियप्पा, मान सिंह, गोपी टी, डॉ. कार्तिक, अक्षय सैनी, भागीरथी बिष्ट, निरमाबेन ठाकोर भरतजी, अश्विनी मदन जाधव, डिस्केट डोलमा और स्टैनजिन डोलकर भी हिस्सा लेंगे। मैराथन को आगामी एशियन गेम्स के लिए एक क्वालिफाइंग रेस के तौर पर भी देखा जा रहा है।

नई दिल्ली में होने वाले इस मैराथन में कुल 31 देश, 490 शहर, 32 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के लोग हिस्सा लेने वाले हैं। यही कारण है कि इस साल मैराथन को इंटरनेशनल इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है। मैराथन में हिस्सा लेने वाले सभी धावक कुल चार श्रेणी में हिस्सा लेंगे। धावक फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की रेस में शामिल होंगे। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होगी। ओलंपिक में मुक्केबाजी में पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रहे रोहन बोपन्ना रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

एनईबी स्पोर्ट्स के रेस डायरेक्टर और सीएमडी नागराज अडिगा ने कहा, "नई दिल्ली मैराथन सिर्फ एक रेस नहीं है, बल्कि यह मानवीय भावना और एकता का उत्सव है। हम इतनी शानदार वैश्विक भागीदारी को देखकर और एक समावेशी और प्रेरणादायक आयोजन को बढ़ावा देते हुए गर्व महसूस कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जिसकी मदद से हर एथलीट ऊंचाइयों तक पहुंच सके।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार