लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मुंबई में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक संजय उपाध्याय और यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस मैराथन को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ सुबह 6 बजे से शुरू हुई, जबकि 10 किलोमीटर दौड़ की शुरुआत सुबह 5.30 बजे हुई। इस मैराथन में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी हीरानंदानी गार्डन से दौड़ में शामिल हुए।
इस आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने आईएएनएस से कहा, "पीएम मोदी की अपील पर देशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया जाता है। मैं इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"
इस आयोजन का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के एकता और राष्ट्र निर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
Also Read: LIVE Cricket Score
उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनकी विरासत का सम्मान करने हेतु, भारत सरकार 2024 से 2026 तक दो वर्षीय समारोह मनाएगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और नागरिक जिम्मेदारी की भावना जगाना है।