सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले अपने जवानों को सम्मानित किया है। एसएसबी के खिलाड़ियों ने वर्ष 2025 के (अक्टूबर से दिसंबर) के दौरान आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बल का नाम रोशन किया है।

Advertisement

सशस्त्र सीमा बल, मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में महानिदेशक संजय सिंघल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।

Advertisement

महानिदेशक ने खिलाड़ियों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए महानिदेशक डिस्क, प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षकों को भी महानिदेशक डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सशस्त्र सीमा बल भारत–नेपाल एवं भारत–भूटान सीमाओं की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है।

सशस्त्र सीमा बल उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करता है। बल में खेल कोटे से खिलाड़ियों की भर्ती लंबे समय से होती रही है। इसके लिए खिलाड़ियों को राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है।

सशस्त्र सीमा बल भारत–नेपाल एवं भारत–भूटान सीमाओं की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहा है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सेपकटकरा, फुटबॉल, निशानेबाजी, घुड़सवारी, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक, कराटे, ताइक्वांडो, वॉलीबॉल और माउंटेन बाइकिंग जैसे कई अन्य खेलों में भी एसएसबी के खिलाड़ी सक्रिय हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार