पुरुष बैडमिंटन में भारत की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का इंडोनेशिया ओपन में पहले ही राउंड में सफर समाप्त हो गया। सात्विक को कंधे की चोट की वजह से पहले ही राउंड से हटना पड़ा। वह इस टूर्नामेंट में आगे भी नहीं खेल पाएंगे। इसी वजह से चिराग और उनकी जोड़ी इंडोनेशिया ओपन से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

Advertisement

सात्विक-चिराग की जोड़ी मलेशियाई जोड़ी कांग खाई जिंग और एरॉन ताई के खिलाफ पहले गेम में 6-11 से पीछे चल रही थी, जब सात्विक ने अपने दाहिने कंधे की ओर इशारा किया। वह परेशानी में थे। उनकी परेशानी गंभीर थी और इस वजह से विरोधी जोड़ी को वॉकओवर दे दिया।

Advertisement

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, "सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चोट की वजह से इंडोनेशिया ओपन 2026 से नाम वापस ले लिया है। अब यह जोड़ी आगे आने वाले जरूरी टूर्नामेंट की तैयारी के लिए रिकवरी और रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देगी। हम सात्विक के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और दोनों को जल्द ही कोर्ट पर वापस देखने का इंतजार कर रहे हैं।"

सात्विक के कंधे की बार-बार होने वाली दिक्कत की वजह से इस साल की शुरुआत में इस जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया था।

पिछले सप्ताह भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए इंडोनेशिया की जोड़ी फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को 18-21, 21-17, 21-16 से हराया था और सिंगापुर ओपन जीतने वाली भारत की पहली पुरुष जोड़ी बन गई।

सात्विक के कंधे की बार-बार होने वाली दिक्कत की वजह से इस साल की शुरुआत में इस जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया था।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मंगलवार को, दुनिया के 10 नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन इंडोनेशिया के अल्वी फरहान से अपना पहला राउंड मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पुरुषों के डबल्स में, हरिहरन अम्साकारुनन और एम.आर. अर्जुन की भारतीय जोड़ी ने शुरुआती राउंड में मलेशिया के टैन वी कियोंग, जो रियो 2016 के पुरुष डबल्स सिल्वर मेडलिस्ट हैं, और नूर मोहम्मद अजरीन अयूब को हराया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार