Indira Gandhi Indoor Stadium: वूमेन सिंगल्स में भारत की सारी उम्मीदें स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु पर थीं। लेकिन वह हारकर बाहर हो गई हैं। वहीं, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर तिरंगा लहराया।

Advertisement

वूमेन सिंगल्स में सिंधु और किरण जॉर्ज की हार के साथ भारत का अभियान यहां समाप्त हो गया है। वहीं, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने यहां केडी जाधव इंडोर हॉल में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 प्रतियोगिता के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में कोरिया के योंग जिन और कांग मिन ह्युक पर जीत के साथ लगातार दूसरे फाइनल के लिए अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

सात्विक और चिराग ने यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में दक्षिण कोरिया के योंग जिन और कांग मिन ह्युक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 21-10, 21-17 से जीत हासिल की।

एक तरफ सात्विक और चिराग की जीत से देश में खुशी की लहर है तो वहीं वूमेन सिंगल्स में सिंधु के बाहर होने से गम भी है। हालांकि, खेल में हार जीत तो लगी ही रहती है।

सिंधु को पेरिस ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से 21-9, 19-21, 21-17 से हार का सामना करना पड़ा।

चीन के वेंग होंग यांग ने किरण को पुरुष एकल मुकाबले में 21-13, 21-19 से हराया।

Advertisement

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने केडी जाधव हॉल में मौजूद दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया। उन्होंने इस मैच के रोमांच को फाइनल जैसा बना दिया।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं ने शुरुआती गेम में 9-1 की बढ़त हासिल की और फिर 18 मिनट में गेम को अपने नाम कर लिया। कोरियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय बिल्कुल भी दबाव में नहीं थे।

सेमीफाइनल में सात्विक और चिराग का सामना इंडोनेशिया के तीसरी वरीयता प्राप्त सेजे फेई गोह और नूर इज्जुद्दीन की जोड़ी से होगा।

Advertisement

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं ने शुरुआती गेम में 9-1 की बढ़त हासिल की और फिर 18 मिनट में गेम को अपने नाम कर लिया। कोरियाई जोड़ी ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय बिल्कुल भी दबाव में नहीं थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार