FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल के जबरदस्त जुनून को देखते हुए मणिपुर और मिजोरम सरकारों ने सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। दोनों राज्यों ने यह फैसला छात्रों को फाइनल मुकाबला देखने का अवसर देने के लिए लिया है।
फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समय) खेला जाएगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोमवार तड़के 12:30 बजे (आईएसटी) से होगा।
मणिपुर के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सभी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
मिजोरम सरकार ने भी सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। वहीं, बैंकों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय दिन के पहले हिस्से में बंद रहेंगे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मिजोरम सरकार ने भी सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। वहीं, बैंकों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय दिन के पहले हिस्से में बंद रहेंगे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि मणिपुर और मिजोरम दोनों राज्यों ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर दिए हैं। फुटबॉल प्रेमियों ने दोनों राज्य सरकारों के इस फैसले का स्वागत किया है।